{"_id":"6b0c91238d3267f72109d248","slug":"youth-learning-to-drive-a-car-runs-over-btech-student-student-dies-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103749-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार चलाना सीख रहे युवक ने बीटेक छात्र को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार चलाना सीख रहे युवक ने बीटेक छात्र को रौंदा, मौत
विज्ञापन
विशेष अभियान दिवस पर 1,720 नए मतदाताओं ने भरे फार्म-6। निरीक्षण करते जिला अधिकारी
- फोटो : shiv tripathi
फरीदपुर। कस्बे की एसडीएम कॉलोनी में शनिवार देर रात नशे में धुत ईको वैन चलाना सीख रहे युवक ने सड़क किनारे अपने दोस्त के साथ खड़े बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र वंश गुप्ता (21) को राैंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है।
मोहल्ला फर्रखपुर निवासी व्यापारी गौरी शंकर गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा वंश गुप्ता नोएडा में बीटेक फाइनल अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वंश एसडीएम कॉलोनी में अपने एक दोस्त के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कस्बे का ही रहने वाला युवक शराब के नशे में धुत होकर ईको वैन चलाना सीख रहा था। अनियंत्रित कार ने सीधे वंश को टक्कर मार दी, जिससे वंश उछलकर कुछ कदम दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग आनन-फानन में घायल वंश को फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। हालत नाजुक देख परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
--
इकलौते चिराग के बुझने से परिवार में मातम
वंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, उससे छोटी एक बहन है। जवान बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही मां और बहन का रो-रोकर हाल बेहाल है। मोहल्ले के लोगों और व्यापारियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर दुख जताया। परिजनों ने आरोपी युवक पर शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
--
सड़क हादसे की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- देवेश सिंह, सीओ फरीदपुर

विशेष अभियान दिवस पर 1,720 नए मतदाताओं ने भरे फार्म-6। निरीक्षण करते जिला अधिकारी- फोटो : shiv tripathi