फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth held hostage in police quarters for two days Rs 50 lakh extorted four policemen suspended in Bareilly

UP News: बरेली में थाने के क्वार्टर में युवक को बंधक बनाया, 50 हजार रुपये वसूले, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 01 Jun 2026 11:38 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 01 Jun 2026 11:38 PM IST
सार

बरेली में चार पुलिसकर्मियों की करतूत की वजह से खाकी शर्मसार हुई है। इन पुलिसकर्मियों ने एक युवक को थाने के क्वार्टर में बंधक बनाकर रखा। उससे 50 हजार रुपये वसूले। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कराई तो आरोप पुष्ट हुए। इस पर एसएसपी ने चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।   

विज्ञापन
Youth held hostage in police quarters for two days Rs 50 lakh extorted four policemen suspended in Bareilly
पीड़ित युवक स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्लॉट खरीदार के दस लाख रुपये लेकर भागे प्रॉपर्टी डीलर के इशारे पर बारादरी थाने के चार पुलिसकर्मियों ने हाफिजगंज के गांव आसपुर हसन अली निवासी सोमवीर कश्यप को थाने में स्थित अपने क्वार्टर में बंधक बना लिया। दो दिन उसे बैठाकर हड़काने के बाद उन्होंने पचास हजार रुपये मंगवाकर उसे छोड़ दिया। 

विज्ञापन


पीड़ित ने एसएसपी अनुराग आर्य से मामले की शिकायत की। प्रारंभिक जांच में आरोप पुष्ट होने के बाद एसएसपी ने बारादरी थाने के मुख्य आरक्षी आशीष मिश्रा व राहुल कुमार, आरक्षी सिद्धांत चौधरी व आदित्य प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवीर कश्यप ने एसएसपी को बताया कि उन्हें एक प्लॉट खरीदना था। 12 मई को प्रॉपर्टी डीलर प्रेम बाबू यादव ने उन्हें प्लॉट का एग्रीमेंट कराने के बहाने अपने न्यू विलयधाम ढाबा पर बुलाया। वहां से प्रेम उन्हें अपने साथ ले गया। डोहरा रोड पर प्रेम एक जगह रुका, फिर उनका दस लाख रुपयों से भरा बैग अन्य लोगों को सौंप दिया। रकम लेकर प्रेम व उसके साथी भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे के लगाए चक्कर तो सिपाहियों से उठवाया
सोमवीर ने बताया कि उस दिन के बाद से वह प्रेम के घर व अन्य संभावित जगह उसे तलाश कर रहे थे, लेकिन वह नहीं मिल रहा था। उन्हें उम्मीद थी कि प्रेम अपने ढाबे पर जरूर आएगा। इसलिए वह रोज ढाबे पर जाकर बैठने लगे। बताया कि रुपये वापस लेने के लिए वह 14 मई को जब प्रेम के ढाबे पर बैठे थे तो चार पुलिसकर्मी वहां आए। इनमें से दो वर्दी में और दो सादा कपड़ों में थे। 

चारों ने उन्हें उठाकर कार में डाला और बारादरी थाने ले आए। यहां अपने निजी क्वार्टर में बंद करके उन्हें दो दिन तक धमकाया और दस लाख रुपये भूल जाने के लिए कहा। सोमवीर गिड़गिड़ाए तो उनसे कहा कि अपने घरवालों से रुपये मंगवा लें। बाद में सोमवीर को छोड़ने के बदले उनके परिजनों से पचास हजार रुपये वसूले और तीसरे दिन चेतावनी देकर छोड़ दिया।

जांच में खुला मामला
सोमवीर ने बताया कि 25 मई को उन्होंने एसएसपी अनुराग आर्य से मिलकर उन्हें अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। एसएसपी से प्रॉपर्टी डीलर और अन्य आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसएसपी ने आरोपों की जांच कराई और फिर उनकी बात को सही मानकर कार्रवाई कर दी। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार व कदाचार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अधिकतम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed