{"_id":"583f286f4f1c1bb61fde7114","slug":"youth-festival-took-place-in-various-competitions","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth Festival took place in various competitions
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली कॉलेज में चल रहे युवा महोत्सव के तहत बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विज्ञान संकाय में हुई नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में ‘इस देश में सब चलता है’ विषय पर हुए मंचन में आकाश कुमार, धर्मेश, ममता, श्वेता,, नीतू आदि का ग्रुप प्रथम रहा। क्विज प्रतियोगिता में विकास और पंकज प्रथम रहे। प्रतियोगिताओं के दौरान डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. राजीव मेहरोत्रा, डॉ. एसएस शर्मा, डॉ. भारतेंदु,, डॉ. एसी त्रिपाठी, डॉ. आनंद लखटकिया आदि लोग मौजूद रहे।
एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान
बरेली। बरेली कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बुधवार को गंगापुर, कालीबाड़ी, खुर्रम गौटिया में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना गिरी, डॉ. मनमीत कौर, डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. राकेश, डॉ. अजय, डॉ. विकास जैन के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शिक्षा और विकास की योजनाओं के बारे में बताया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने एनएसएस इकाईयों को अभियान के लिए प्रेरित किया।