{"_id":"69fc9583e253a87a5c011a3c","slug":"youth-body-found-hanging-from-noose-on-rooftop-in-bareilly-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले- नशे का आदी था मोबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले- नशे का आदी था मोबीन
Thu, 07 May 2026 07:07 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 07 May 2026 07:07 PM IST
सार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मोबीन नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव बृहस्पतिवार को घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि मोबीन नशे का आदी था। हालांकि वे आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
मोबीन का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 21 वर्षीय युवक मोबीन अहमद का शव बृहस्पतिवार को उसके घर की छत पर कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह पतंग उड़ाने छत पर गया था। वह नशे की लत से जूझ रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोबीन अहमद ने नैनीताल रोड स्थित कोहाड़ापीर छोटे पुल के नीचे अपने घर की छत पर कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब उसका नौ वर्षीय चचेरा भाई पतंग उड़ाने के लिए छत पर गया। उसने मोबीन को दुपट्टे के सहारे लटका हुआ देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और कानूनी कार्रवाई पूरी की। परिजनों ने बताया कि मोबीन नशे की लत से जूझ रहा था। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मोबीन अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन