फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   youth

बरेली कॉलेज : पढ़ाने को कहा तो गुरु जी बुरा मान गए

Wed, 21 Aug 2019 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
youth

विज्ञापन
बरेली। पांच विभागाध्यक्षों को प्राचार्य की ओर से यूजीसी के नियमों का हवाला देते हुए रोजाना न्यूनतम पांच घंटे शिक्षण कार्य करने के लिए नोटिस दिए जाने के बाद बरेली कॉलेज के माहौल में नई हलचल शुरू हो गई है। उप प्राचार्य समेत जिन वरिष्ठ शिक्षकों को यह नोटिस दिया गया है, वे कॉलेज में चल रही राजनीति को इसकी वजह करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह इससे भी जाहिर है कि यूजीसी के नियम कॉलेज के सभी शिक्षकों पर लागू होते हैं, लेकिन नोटिस सिर्फ पांच वरिष्ठ शिक्षकों को दिया गया है। अंदरखाने सुगबुगाहट है कि नोटिस जारी कर तीन दिन के अवकाश पर निकले प्राचार्य के बृहस्पतिवार को लौटने के बाद यह मुद्दा कॉलेज का माहौल और गरमा सकता है।
बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा की ओर से शनिवार को उप प्राचार्य व अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा अनिल, हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ. एसपी मौर्य, इतिहास की डॉ. संध्या मिश्रा, कॉमर्स के डॉ. पीके अग्रवाल और ललितकला की डॉ. मंजू सिंह को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस में इन पांचों विभागाध्यक्षों के यूजीसी के मानकों के अनुसार कॉलेज में प्रतिदिन पांच घंटे शिक्षण कार्य न करने और इसकी वजह से कॉलेज में पठन-पाठन का माहौल बाधित होने की बात कही गई थी। विभागाध्यक्षों को सोमवार को यह नोटिस मिला तो इस पर विरोध शुरू हो गया। सोमवार से ही प्राचार्य तीन दिन के अवकाश पर चले गए लिहाजा नोटिस पाने वाले शिक्षक उनके समक्ष विरोध भी दर्ज नहीं करा सके। अब उनके लौटने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिन शिक्षकों को नोटिस दिया गया है, वे प्राचार्य पर कॉलेज की राजनीति में शामिल होने की बात कह रहे हैं। अनाधिकारिक रूप से उनका कहना है कि कॉलेज के तमाम शिक्षक यूजीसी के नियमों के मुताबिक पांच घंटे शिक्षण कार्य नहीं करते, लेकिन नोटिस फिर भी सिर्फ पांच शिक्षकों को दिया गया है। प्राचार्य के अवकाश पर होने के कारण फिलहाल कोई कुछ खुलकर नहीं कह रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को प्राचार्य के छुट्टी से लौटने पर यह विरोध खुलकर सामने आ सकता है। हालांकि कुछ शिक्षक इसे शिक्षण व्यवस्था सुधारने की दिशा में प्राचार्य का बेहतर निर्णय भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक संघ भी विरोध में
इस मामले को लेकर मंगलवार को शिक्षक संघ ने भी बैठक की। शिक्षक संघ ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और शिक्षकों को बदनाम करने वाला कृत्य करार दिया है। संघ के महामंत्री डॉ. वीपी सिंह ने इस पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्राचार्य के छुट्टी से लौटने पर प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करेगा। उनका कहना है कि इससे कॉलेज की छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed