फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young wrestlers are increasing the prestige of the district at the national level

Bareilly News: राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ा रहे युवा पहलवान

Tue, 19 Aug 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Young wrestlers are increasing the prestige of the district at the national level
बरेली। शहर के युवा पहलवान अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। छोटी उम्र से ही अखाड़े की मिट्टी में पसीना बहाकर ये खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। इनकी प्रतिबद्धता और संघर्ष से अन्य युवा भी प्रेरणा ले रहे हैं। परिवार के सहयोग और खुद की कड़ी मेहनत से ये खिलाड़ी आज उस मुकाम पर हैं, जहां से वे भारतीय टीम तक पहुंचने और ओलंपिक पदक जीतने का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन




विरासत में मिली पहलवानी
नकटिया निवासी जतिन (16) को पहलवानी विरासत में मिली है। पिता और अन्य परिजनों के खेल के प्रति रुझान ने उन्हें भी अखाड़े की ओर खींच लिया। जतिन ने बताया कि परिवार के प्रोत्साहन से ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने पटना में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। वह भारतीय टीम के कैंप में भी हिस्सा ले चुके हैं। उनका लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में वह देश का प्रतिनिधित्व करें।
विज्ञापन



शिक्षा के माहौल में भी खेल का जुनून
सदर निवासी शब्द (11) के परिजन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, लेकिन उन्होंने अखाड़े का रुख किया। शब्द कहते हैं कि उनका सपना ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतना है। वह रोज चार घंटे अभ्यास करते हैं। उन्होंने वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। कम उम्र में मिली सफलता ने उनके आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परंपरा को आगे बढ़ा रहे अभिनव
नकटिया निवासी अभिनव (17) के पिता भी पहलवान रहे हैं और चाचा कुश्ती के कोच हैं। इसी वजह से उनका रुझान इस खेल की ओर बढ़ा। अभिनव रोज अखाड़े में अभ्यास करते हैं। उनकी मेहनत का नतीजा यह रहा कि वह खेलो इंडिया प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुके हैं। अभिनव का कहना है कि वे आने वाले समय में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश को गौरवान्वित करना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed