{"_id":"6a3ed6d7010404b0c505a5fe","slug":"young-womans-body-found-near-railway-tracks-suspected-to-have-fallen-from-a-train-faridpur-news-c-184-1-sbly1014-102004-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे लाइन किनारे मिला युवती का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे लाइन किनारे मिला युवती का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका
Sat, 27 Jun 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। बिलपुर स्टेशन से आगे रेलवे लाइन किनारे एक 19 वर्ष की युवती का शव पड़ा मिला। पास मिले दस्तावेजों से युवती की पहचान बस्ती के गांव खरका देवरी निवासी 19 वर्षीय प्रिंसी के तौर पर हुई। ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका है। सूचना युवती के परिजनों को दी गई है।
शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने शव ट्रैक के किनारे पड़ा देखा। घटनास्थल पर पहुंचे आरपीएफ के चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह व सिपाही कुलभूषण ने शव को निगरानी में लेकर जीआरपी बरेली को सूचना दी। जीआरपी पुलिस के उपनिरीक्षक संजीव कुमार और हेड कांस्टेबल संजू रानी ने युवती के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित एक स्कूल का आईडी कार्ड मिला।
युवती की पहचान प्रिंसी के तौर पर हुई। स्कूल के आईडी कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबर पर जीआरपी पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। आरपीएफ चौकी प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि खंभा नंबर 1273/09-11 के पास अप लाइन के किनारे युवती का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई कि ट्रेन से गिरने के दौरान युवती इस खंभे से टकरा गई होगी। शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
वर्जन :
जांच की जा रही है। हादसा है या युवती ट्रेन से कूदी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। - एके वर्मा, सीओ जीआरपी