{"_id":"64f2dde671621fda3b0467a4","slug":"young-man-tried-to-murder-his-old-age-father-in-bareilly-2023-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरहम बेटा: रुपये न देने पर बुजुर्ग पिता को पीटा, सीने पर बैठ गला दबाकर मारने की कोशिश, बेटी ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम बेटा: रुपये न देने पर बुजुर्ग पिता को पीटा, सीने पर बैठ गला दबाकर मारने की कोशिश, बेटी ने बचाई जान
Sat, 02 Sep 2023 06:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Sep 2023 06:07 PM IST
सार
Bareilly News: बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में एक युवक ने गला दबाकर अपने पिता को जान से मारने की कोशिश की। आरोपी ने बुजुर्ग पिता को पीटा और प्लॉट में गिराकर गला दबाने का प्रयास किया। बेटी ने बुजुर्ग पिता की जान बचाई।
विज्ञापन
युवक ने गला दबाकर अपने पिता को मारने की कोशिश की
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, आरोपी ने सीने पर बैठकर गला दबाकर उन्हें मारने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें युवक बुजुर्ग पिता के सीने पर बैठा दिखाई दे रहा है और अपने हाथों से उनका गला दबाए हुए हैं। बुजुर्ग की बेटी ने किसी तरह उनकी जान बचाई।
घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव बंडिया की है। जानकारी के मुताबिक बंडिया गांव निवासी सद्दीक अहमद के पांच बेटे हैं। इनमें तुफैल अहमद, नन्हें, इसरार अहमद और रहीस अहमद अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते हैं। छोटा बेटा कबीर अहमद है। इसके साथ सद्दीक अहमद रहते हैं। आरोप है कि कबीर अहमद आए दिन उनसे खर्चे के लिए रुपये की मांग करता है।
ये भी पढ़ें- UP: आमिर ने अमित बन युवती से किया निकाह, ससुर ने कहा- तुम्हें बहू नहीं बीवी बनाकर रखूंगा; विरोध पर पीटा

Trending Videos
कबीर अहमद आए दिन पिता से कहता है कि वह अकेला उनका खर्च क्यों उठाए। उन चारों से भी खर्चा लिया करो। शुक्रवार को भी उसने पिता से रुपये मांगे थे। सद्दीक ने रुपये देने से मना कर दिया, जिससे कबीर बौखला गया और उन पर हमला कर दिया। आरोपी बेटा बुजुर्ग पिता को पीटते हुए घर से बाहर ले गया और खाली प्लॉट में गिरा दिया।
गला दबाकर हत्या की कोशिश
आरोपी कबीर यहीं नहीं रुका, उसने सीने पर बैठकर गला दबाकर पिता को मारने का प्रयास किया। सद्दीक की बेटी अंजुम ने उनकी जान बचाई। पास में स्थित एक घर की महिला ने घटना का वीडियो बनाया। इस पर कबीर उक्त महिला के घर में घुस गया और हमले का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़ित सद्दीक अहमद और उनकी बेटी ने थाने सीबीगंज में शिकायत करने की बात कही है। वहीं थाना पुलिस ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनकी संज्ञान में नहीं है।