मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले के बाद शहर में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की गई। औचक निरीक्षण में सीओ सिटी प्रथम को व्यवस्था संतोषजनक मिली, निगरानी लगातार रखने का निर्देश दिया गया।
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमले के बाद दिशा पाटनी के घर पहुंची पुलिस, वजह है एक साल पुरानी वारदात; पढ़ें मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:55 PM IST
सार
राजस्थान व हरियाणा से आए लॉरेंस गैंग से जुड़े शूटरों ने ही साल भर पहले बरेली में दिशा पाटनी के घर हमला किया था। इनमें से दो शूटरों को एसटीएफ ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। जबकि तीन अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन