UP: आमिर ने अमित बन युवती से किया निकाह, ससुर ने कहा- तुम्हें बहू नहीं बीवी बनाकर रखूंगा; विरोध पर पीटा
लखनऊ की युवती ने अमित बनकर उसे प्रेमजाल में फंसाने वाले अबू आमिर और परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ससुरालवालों की तलाश में बरेली पहुंची। ससुरालवालों पर उसने घर से बेदखल करने का आरोप लगाया। युवती ने अलीगढ़ के मकान पर दावा जताकर कोर्ट में केस भी किया। युवती के केस जीतने पर आरोपी मकान में ताला लगाकर फरार हो गए।
विस्तार
बाद में पति और ससुराल वाले भी घर पर ताला बरेली भाग आए। आरोपी मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं। आरोपियों की तलाश में बरेली आई लखनऊ की युवती ने बारादरी थाने में शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर उसे भेज दिया।
ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मा एलियन जैसा बेबी: पैदा होते ही निकालने लगा अजीब आवाजें, शक्ल-सूरत देख डर गए परिजन
इंस्पेक्टर हिमांशु निगम का कहना है कि बरेली से घटनाक्रम का कोई लेना-देना नहीं है। लखनऊ की युवती ने पुलिस को बताया कि अलीगढ़ के क्वारसी इलाके का अबू आमिर अंसारी वर्ष 2006 में पढ़ाई के लिए लखनऊ आया था। वह उसे अमित बनकर मिला था।
उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई, पर जब उसे अबू आमिर के मुस्लिम होने का पता चला, तब तक उसकी मनोदशा बदल चुकी थी। 14 जून, 2020 को आमिर ने अलीगढ़ के धर्मस्थल में उससे निकाह कर लिया। इससे उसके परिवार के लोगों ने उससे संबंध खत्म कर दिए।
ये भी पढ़ें- ससुराल में सितम: बीवी से बोला- बड़े भाई और भांजे संग सोना होगा, न मानी तो शौहर ने की घिनौनी हरकत