फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man strangulated to death then his body was placed on the railway track

Bareilly News: गला दबाकर युवक की हत्या... फिर रेल पटरी पर रखा शव, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

Mon, 03 Jun 2024 12:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 12:54 PM IST
सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में शनिवार रात रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला था। ट्रेन आने से पहले पुलिस ने शव हटा लिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। सोमवार को मृतक युवक की पहचान उसके परिजनों ने कर ली।

विज्ञापन
young man strangulated to death then his body was placed on the railway track
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला इलाके में शनिवार रात रेलवे ट्रैक पर जिस युवक का शव मिला था, उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई के साक्ष्य भी आए हैं। सोमवार को मृतक युवक की पहचान उसके परिजनों ने कर ली। मरने वाला युवक 20 साल का अनस था। वह किला क्षेत्र के मोहल्ला कटघर का निवासी था। 

विज्ञापन


नवदिया फाटक से रजा कॉलोनी के बीच शनिवार रात 11 बजे 25 वर्षीय युवक का शव रेलवे लाइन पर रखा था। छोटेलाल नाम के शख्स ने शव देखकर किला पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दूसरी ओर से ट्रेन आने वाली थी। पुलिस ने ट्रेन को रुकवाकर शव हटवाया। मृतक के गले पर निशान थे। उस वक्त मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। सिर व शरीर पर कई चोटें भी मिलीं। इस लिहाज से लग रहा है कि हत्या को ट्रेन हादसा बनाने की कोशिश की गई थी। मौत का समय भी शनिवार शाम का दर्शाया गया। इधर, पुलिस शव का फोटो दिखाकर पहचान कराने का प्रयास कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुटीक पर काम करता था युवक 
सोमवार को मृतक युवक की पहचान अनस के तौर पर हुई। उसके परिजनों ने बताया कि अनस की शादी नहीं हुई थी। अनस तीन वर्षों से थाना कोतवाली क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के पास एक बुटीक पर काम करता था। एक जून की रात करीब 8:30 बजे  बुटीक पर काम खत्म करके वह घर को निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। 

परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद वह मोर्चरी पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना किला थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक की बेरहमी से हत्या किसने की है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed