Bareilly News: युवक ने झांसा देकर लूटी आबरू, निकाह करने को कहा तो घर में घुसकर युवती को पीटा
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में युवती के यौन शोषण का मामला सामने आया है। युवक ने निकाह का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह निकाह से मुकर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ युवक ने कई माह तक शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद निकाह करने से मना कर दिया। पीड़ित परिवार के दबाव बनाने पर आरोपी पक्ष ने युवती के घर जाकर मारपीट की। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के नांद अनगनी गांव निवासी सायर खां ने निकाह का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे कई जगह ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने निकाह करने के लिए कहा तो युवक मुकर गया।
संभल हिंसा: बरेली में मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी... एक घंटे बाद रिहा; दिनभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा
पीड़ित परिवार ने युवक व उसके परिवार पर निकाह के लिए दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी, उसके पिता सहित अन्य रिश्तेदार युवती के घर पहुंचे। उसके परिवार वालों के साथ मारपीट कर धमकी दी। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सायर खां, आरिफ खां, रहीश खां व खालिद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फतेहगंज पूर्वी: युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि चार दिन पहले वह शाम के चार बजे गांव से दवाई लेने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव का एक युवक अपने अन्य दो साथियों के साथ आया। उसे पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। उसके बाद दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।