फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man refused marriage for dowry in Bareilly

Bareilly News: लड़की वालों ने कर दिया बरातघर बुक, लड़के ने बुलेट के लिए तोड़ा रिश्ता, निकाह से इनकार

Sun, 17 Mar 2024 04:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Mar 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
Young man refused marriage for dowry in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बरेली में लड़की वालों ने रिश्ता तय होने के बाद शादी की तैयारी कर ली और बरातघर भी बुक करा दिया। शादी से 25 दिन पहले दूल्हे ने पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर निकाह करने से इनकार कर दिया। बारादरी थाने में लड़के वालों पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बारादरी के सकलैन नगर निवासी महिला ने बेटी का रिश्ता बदायूं कुंवरगांव निवासी अजीम से एक साल पहले तय किया था। रिश्ता तय करते समय अजीम और उसके परिजनों ने दहेज लेने से मना किया था। रिश्ता तय होने के बाद लड़के और उसके परिजन लड़की के घर आने-जाने लगे। इसमें लड़की वालों ने हजारों रुपये आवभगत में खर्च कर दिए। धीरे-धीरे लड़की वालों ने पांच लाख रुपये खर्च कर दिए।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले लड़के वालों ने सूची देकर दहेज में पांच लाख रुपये, बुलेट बाइक, सोने की चेन आदि सामान देने को कहा। लड़की पक्ष ने गरीबी की दुहाई दी लेकिन लड़के वाले नहीं माने। लड़की वालों ने बरातघर बुक करने की बात भी कही लेकिन लड़के वाले दहेज की मांग पर अड़े रहे। एसएसपी के आदेश पर लड़के वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed