फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man molested school girl in bareilly

Bareilly: ई-रिक्शा में दूसरे समुदाय के युवक ने पकड़ा छात्रा का हाथ, विरोध पर अपहरण करने की धमकी

Thu, 28 Sep 2023 10:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 10:38 AM IST
सार

बरेली के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ई-रिक्शा में बैठकर कोचिंग से लौट रहा थी। रास्ते में गांव का आसिफ ई-रिक्शा में बैठ गया। उसने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। गांव के नजदीक पहुंचने पर छात्रा ने शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ जुटने पर युवक चला गया। बाद में आरोपी और उसके भाइयों ने घर में घुसकर धमकी दी। 

विज्ञापन
young man molested school girl in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही इंटर की छात्रा के साथ ई-रिक्शा पर दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी। उसका हाथ पकड़ लिया, जब उसने विरोध किया तो भाइयों के साथ घर में घुसकर अपहरण की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह बरेली के एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। मंगलवार शाम वह कस्बे से कोचिंग पढ़कर ई-रिक्शा से अपने घर आ रही थी। रास्ते में गांव का आसिफ उसके पास की सीट पर आकर बैठ गया। बुरी नीयत से उसने हाथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन

घर में घुसकर धमकाया 

छात्रा ने गांव के पास पहुंचकर शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई। हंगामा हो गया। इसके बाद छात्रा घर आ गई। इधर, सरेआम हुई बेइज्जती से बौखलाया आरोपी अपने भाई यूनुस और तैयब के साथ छात्रा के घर में घुस आया। आरोप है कि उक्त तीनों लोगों ने छात्रा व उसकी मां के साथ मारपीट कर छात्रा का घर से अपहरण कर ले जाने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में खुराफातियों ने फिर की माहौल बिगाड़ने की साजिश, पुलिस की सतर्कता से शांत हुआ माहौल

पीड़ित छात्रा की तहरीर पर थाना हाफिजगंज पुलिस ने आरोपी आसिफ यूनुस व तय्यब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन तीनों फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कुछ संबंधियों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी चेतराम वर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed