फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreants conspired to spoil the atmosphere in Bareilly

UP News: बरेली में खुराफातियों ने फिर की माहौल बिगाड़ने की साजिश, पुलिस की सतर्कता से शांत हुआ माहौल

Thu, 28 Sep 2023 10:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 10:17 AM IST
सार

ईद मिलादुन्नबी पर निकल रहे अंजुमनों के जुलूस को लेकर बुधवार देर रात जगतपुर इलाके में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने नई परंपरा बताकर विरोध किया, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन
Miscreants conspired to spoil the atmosphere in Bareilly
जुलूस रोकने पर हुआ था हंगामा, फोर्स ने संभाला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद बाद ईद मिलादुन्नबी पर खुराफातियों ने एक बार फिर शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची। बुधवार रात जगतपुर और मीरा की पैठ की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र से अंजुमनों का जुलूस गुजर रहा था। सब ठीकठाक चल रहा था। अचानक कुछ खुराफातियों की सुलगाई चिंगारी भड़क उठी। ऐन वक्त पर अफसरों के प्रबंधन और फोर्स की चुस्ती से माहौल शांत हो गया।

विज्ञापन


ईद मिलादुन्नबी पर पुराने शहर से निकलने वाली कई अंजुमनें क्षेत्र में घूमकर आधी रात को मुन्ना खां की नीम पर पहुंचती हैं। बुधवार रात 9:45 बजे तक सब ठीक था। जगतपुर तिराहे से एक अंजुमन मीरा की पैठ की ओर बढ़ी तो रवि की चक्की के पास दूसरे पक्ष के लोगों ने नई परंपरा बताकर इसका विरोध शुरू कर दिया। कुछ लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष के लोग भी आक्रोशित हो गए। वह दूसरी सड़क पर धरने पर बैठने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंBareilly: जुलूस-ए-मोहम्मदी का रास्ता रोकने पर पनपा तनाव, दो समुदाय आमने-सामने आए, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल बिगड़ता देख पुलिस के साथ आरएएफ और पीएसी के जवान भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच आरएएफ के जवान ढाल बनकर खड़े हो गए। आधा किमी के दायरे में पुलिस और अफसरों ने मोर्चा संभाल लिया। हुड़दंगियों को खदेड़कर पुलिस ने घरों के दरवाजे बंद करा दिए।

Miscreants conspired to spoil the atmosphere in Bareilly
स्थानीय लोगों से बात करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ तक दी जानकारी

कुछ देर में ही लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की जानकारियां साझा करने लगे। अनहोनी की आशंका से सहमे लोग एक-दूसरे को फोन कर शहर का हाल जानने के लिए बेचैन रहे। एडीजी, आईजी मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी लेते रहे। सूचनाएं डीजीपी व शासन को भी भेजी गईं।

एसपी सिटी संग दूसरे अफसरों ने संभाला मोर्चा

एडीजी दफ्तर में कार्यरत और हाल ही में प्रोन्नत होकर सीओ बने रूपेंद्र गौड़ विवादित स्थल पर पहुंचे। भीड़ को हटाकर चौराहे पर कुर्सियां डालकर बैठ गए। दोनों वर्ग के लोगों को बुलाकर समझाया। एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ थर्ड आशीष प्रताप सिंह और सीओ प्रथम श्वेता यादव ने भी स्थिति संभाली। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

एक पक्ष ने लगाया नई परंपरा का आरोप

विवाद के दौरान एक पक्ष के यज्ञदत्त शर्मा व धर्मेंद्र आदि ने बताया कि जुलूस का सही मार्ग जगतपुर तिराहे से शाहदाना होकर श्यामगंज और वहां से सैलानी में मुन्ना खां की नीम जाने का है। शॉर्टकट के चक्कर में लोग अंजुमन को इधर से निकालना चाहते हैं। पिछले साल दो अंजुमन पीछे रह गई थीं। संचालकों के अनुरोध पर दोनों को इधर से निकलवा दिया गया था। इस बार भी सात अंजुमनें निकल गईं। इस पर उन लोगों ने विरोध दर्ज कराया जो सही था। आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी।

दूसरे पक्ष ने भड़काने का लगाया आरोप

अंजुमनों की ओर से आईएमसी के प्रवक्ता डॉ. नफीस खान ने पुलिस-प्रशासन से बात की। बताया कि हर साल इधर से ही जुलूस निकलता है। इस बार भी सात अंजुमनें गईं। अगर रास्ता गलत था तो बाद में बल्ली क्यों लगा दी गई। शायद किसी ने बस्ती के लोगों को भड़का दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed