Bareilly News: युवक ने शादीशुदा प्रेमिका के साथ अश्लील फोटो किए वायरल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
जिस युवक ने यह फोटो सोशल मीडिया पर डाले हैं, वह खुराफाती और शराब का आदी है। शादीशुदा महिला के साथ उसके संबंध हैं। इसका फायदा उठाकर युवक ने उसके साथ खींचे गए निजी फोटो वायरल कर दिए थे।
विस्तार
बरेली के सिरौली निवासी एक युवक ने शादीशुदा प्रेमिका के साथ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर शेयर कर दिए। कई लोगों ने यह तस्वीरें अधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। सिरौली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
बताया जा रहा है जिस युवक ने यह फोटो सोशल मीडिया पर डाले हैं, वह खुराफाती और शराब का आदी है। शादीशुदा महिला के साथ उसके संबंध हैं। इसका फायदा उठाकर युवक ने उसके साथ खींचे गए निजी फोटो वायरल कर दिए थे।
रिकॉर्डिंग भी वायरल
युवक और उसकी महिला मित्र की एक रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई है। इसमें महिला कह रही है कि उसे अपने पति से कोई मतलब नहीं है, अगर वह घर छोड़कर भी चला जाएगा तो दुख नहीं होगा। तुम्हारे साथ परछाई की तरह रहूंगी। रिकॉर्डिंग से ऐसा लग रहा है कि दोनों की दोस्ती किसी धार्मिक स्थल पर हुई है।
ये भी पढ़ें- मंदिर में मर्यादित कपड़े पहनकर आएं: हाफ पैंट, कटी-फटी जींस पहने श्रद्धालुओं की नो एंट्री; गेट पर नोटिस चस्पा
वहीं रिकॉर्डिंग और अश्लील फोटो वायरल होने के बाद सिरौली थाना पुलिस के पास युवक के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए कई फोन पहुंचे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की भनक लगते ही युवक फरार हो गया है।