फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man harassed minor girl on the pretext of marriage in bareilly

बरेली: युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया; शिकायत पर परिजनों ने पीटा

Mon, 18 Sep 2023 08:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 08:02 AM IST
सार

शादी समारोह में युवक की मुलाकात किशोरी से हुई। उसने किसी से किशोरी का फोन नंबर ले लिया। उसे अपनी बातों में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। 

विज्ञापन
young man harassed minor girl on the pretext of marriage in bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शादी का झांसा देकर एक युवक ने पहले नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया, फिर गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़ित किशोरी ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी ने बताया कि वह एक शादी समारोह में गई थी। वहां इज्जतनगर के वसंत विहार निवासी पवन शाक्य मिला था। 

पवन ने किसी से उसका नंबर ले लिया और फोन कर उसे परेशान करने लगा। पवन ने मीठी बातों में फंसाकर शादी का झांसा दिया और रेस्टोरेंट में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पवन ने कहा कि उसके बालिग होने पर शादी कर लेगा।

विज्ञापन

होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म 

पवन ने सेटेलाइट के एक होटल में ले जाकर उससे कई बार संबंध बनाए। किशोरी गर्भवती हो गई तो पवन ने गर्भपात करा दिया। उसके बाद पवन ने किशोरी से बात करना बंद कर दिया। 

किशोरी के पवन के घर जाकर शिकायत की तो उसके परिजनों ने पिटाई करके भगा दिया। पवन और उसके माता-पिता के खिलाफ बारादरी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed