{"_id":"67759d6596a2aed851014557","slug":"young-man-going-to-celebrate-new-year-becomes-victim-of-road-accident-dies-another-companion-injured-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-102108-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नए साल पर मनाैना जा रहा युवक सड़क हादसे का हुआ शिकार, मौत, दूसरा साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नए साल पर मनाैना जा रहा युवक सड़क हादसे का हुआ शिकार, मौत, दूसरा साथी घायल
विज्ञापन
भमोरा। नए साल के अवसर पर बाइक से साथी के साथ मनौना धाम जाने के लिए निकले तखतपुर के युवक की बाइक आंवला-भमोरा रोड पर सेंधा गांव से पहले हादसे का शिकार हो गई। डीजे लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय सामने से आई तेज रफ्तार कार से दोनों भिड़ गए। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। इनमें एक युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उसके साथी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।
तखतपुर निवासी रामसहाय लोधी ने बताया कि उनके पांच बेटे थे, जिनमें दो बेटों से छोटा बेटा 22 वर्षीय मनोज कुमार बाइक से बुधवार को गांव के ही भगवान दास को साथ लेकर मनौना धाम गया था। आंवला भमोरा रोड पर हादसा हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भेजा, जहां रास्ते में मनोज कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मनोज के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मनोज का साथी भगवान दास को पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक भूपेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि तखतपुर गांव का मनोज कुमार और भगवान दास बाइक से आंवला की ओर जा रहे थे मनोज कुमार बाइक चला रहा था सेंधा गांव के पहले डीजे बंधी ट्राली को ओवरटेक करने में मनोज कुमार आंवला से आई कार से भिड़ गया था जिससे गंभीर घायल हो गया अस्पताल ले जाते मनोज कुमार की मौत हो गई उसका साथी घायल है उसका इलाज चल रहा है । संवाद न्यूज एजेंसी