Bareilly: 'धर्म परिवर्तन कर मुझसे शादी करो नहीं तो... ', दूसरे समुदाय के युवक ने दी युवती को धमकी
बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने युवती को धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पर अंबरपुर निवासी युवक फैजाल धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। युवती के मना करने पर उसने घर से उठाकर ले जाने के बाद जान से मारने की धमकी दी है। युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी मोबाइल फोन रीचार्ज की दुकान चलाता है। उसने किसी तरह से बेटी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। अब वह मैसेज भेजकर बेटी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। बीते दिनों आरोपी ने व्हाट्सएप पर कॉल करके धर्म परिवर्तन करने के बाद उससे शादी करने के लिए कहा।
फेसबुक दोस्त की शर्मनाक करतूत: युवती के नाम से बनाई फर्जी आईडी, मंगेतर को भेजने लगा अश्लील मैसेज
बेटी ने जब इनकार किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि वह उसके फोटो एडिट करने के बाद उन्हें अश्लील बनाकर वायरल कर देगा। वह मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेज रहा है।
आरोपी के पिता से शिकायत करने पर उसने भी धमकी दी। इसके बाद वह तहरीर लेकर थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि फैजाल व उसके पिता आमीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।