फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Facebook friend sent obscene messages to girl's fiance in Bareilly

फेसबुक दोस्त की शर्मनाक करतूत: युवती के नाम से बनाई फर्जी आईडी, मंगेतर को भेजने लगा अश्लील मैसेज

Tue, 21 May 2024 06:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 May 2024 06:12 PM IST
सार

बरेली में एक युवती ने फेसबुक पर दोस्त बने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया तो वह उसे बदनाम करने लगा। आरोपी युवक ने युवती के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई और उसके मंगेतर को अश्लील मैसेज भेज दिए। इसकी जानकारी होने पर युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Facebook friend sent obscene messages to girl's fiance in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की युवती की भोजीपुरा के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवती ने ठुकरा दिया। युवती की शादी दिल्ली में तय हो गई। अब युवक ने उसके मंगेतर को अश्लील मैसेज भेजने लगा। आरोपी के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट कराई गई है। 

विज्ञापन


युवती के पिता के मुताबिक उनकी बेटी की दोस्ती फेसबुक पर भोजीपुरा क्षेत्र निवासी अंकित से हो गई थी। शादी का प्रस्ताव रखने पर बेटी ने मना कर दिया और कॉल न करने की हिदायत दी लेकिन अंकित शादी का प्रस्ताव लेकर उसके घर आ गया। योग्य न होने के कारण युवती और उसके परिवार ने शादी करने से इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन

युवती के मंगेतर को भेजे अश्लील मैसेज 
परिवारवालों ने युवती की शादी दिल्ली निवासी युवक से तय कर दी। आरोपी अंकित को यह जानकारी हुई तो उसने युवती के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली और उसके मंगेतर को अश्लील मैसेज भेजने लगा। मंगेतर ने अश्लील मैसेज के बारे में युवती को बताया तो जांच में यह बात खुली। 

युवती के पिता ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। उनके आदेश पर सुभाषनगर थाने में अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिता ने बताया कि अंकित की गिरफ्तारी न हुई तो वह उनकी बेटी की शादी में अड़चन पैदा कर सकता है। सुभाषनगर थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed