फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man exploited girl by luring her into love trap in Bareilly

Bareilly: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर लूटी अस्मत और दौलत, कई दिन बंधक बनाकर रखा, प्रेमी ने हड़पे लाखों रुपये

Fri, 05 Jan 2024 03:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 03:05 PM IST
सार

युवती एक कंपनी चलाती थी। यासीन अंसारी नाम के युवक ने काम का अनुभव बताते हुए उससे नजदीकी बढ़ा गई। निकाह का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। बाद में धोखा देकर कंपनी के रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। कंपनी का सामान भी गायब कर दिया। 

विज्ञापन
Young man exploited girl by luring her into love trap in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में एक युवक ने सहकर्मी युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उससे दिखावे के लिए शादी कर ली। फिर उसकी कंपनी का लाखों रुपये का माल गायब कर दिया। आरोप है कि युवक ने उसे कई दिन बंधक बनाकर रखा। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती के मुताबिक, वह एक कंपनी चलाती थी। तीन साल पहले यासीन अंसारी उसके पास आया और दुबई में काम का अनुभव बताते हुए नजदीकियां बढ़ा लीं। निकाह का आश्वासन देकर संबंध बनाए। वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर धोखे से गर्भपात करा दिया। कंपनी के 2.70 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। वहीं, कंपनी का सामान ताला तोड़कर निकाल ले गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमिका ने प्रेमी पर चलवाई गोली: मिठाई की दुकान पर हुई जान-पहचान, पति-पत्नी की तरह रहे, फिर हुआ ये अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत करने पर डेढ़ वर्ष पूर्व यासीन ने उससे निकाह कर लिया। उसे कई जगह बंधक बनाकर रखा। शारीरिक व मानसिक शोषण कर पिटाई की। वह दहेज मांगने लगा। आरोपी ने पीटकर उसे तीन तलाक देने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर यासीन अंसारी, उसके पिता यामीन अंसारी, भाई वसीम, मोइन, मां शहाना बहन अमरीन बहनोई इकरार आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। 

दूसरे समुदाय की किशोरी ले जाने वाले को भेजा जेल
बिथरी थाना क्षेत्र से ले जाई गई किशोरी पिछले दिनों मिल गई। किशोरी को ले जाने का आरोपी साजिद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।पिछले दिनों बिथरी थाना क्षेत्र की एक किशोरी को अगवा करने का आरोप दूसरे समुदाय के युवक साजिद पर लगा था। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर तलाश की तो किशोरी आसिफ के साथ मिली। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो वह बालिग निकली। आरोपी आसिफ को जेल भेज दिया गया। अब किशोरी को ले जाने वाला आरोपी साजिद बिथरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed