फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girlfriend got boyfriend shot by hired shooters in Bareilly

प्रेमिका ने प्रेमी पर चलवाई गोली: मिठाई की दुकान पर हुई जान-पहचान, पति-पत्नी की तरह रहे, फिर हुआ ये अंजाम

Fri, 05 Jan 2024 11:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 11:13 AM IST
सार

युवक ने जेल से जिसकी जमानत कराई, उसी प्रेमिका ने उसे मरवाने के लिए गोली चलवा दी। घायल युवक ने इस मामले में प्रेमिका समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Girlfriend got boyfriend shot by hired shooters in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात मिठाई कारखाने के कर्मचारी को गोली मारने के मामले में दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा है। इसमें महिला ने भाड़े के आरोपियों से मददगार पर ही गोली चलवा दी।

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी के गांव बिलपुर नई कॉलोनी निवासी गणेश सिंह भरतौल में किराये पर रहते हैं। बुधवार रात वह ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे। बीसलपुर चौराहे के पास दो बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोककर अपने फोन से ऊषा, संजय शर्मा, हरीश व हरीश की पत्नी रेनू मिश्रा से बात कराई। चारों ने उनसे पांच लाख रुपये मांगे। उनके मना करने पर धमकी दी। बाद में उन पर गोली चला दी। पैर में गोली लगने से वह जमीन गिर गए और बदमाश फरार हो गए। चारों आरोपियों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

ऊषा की मदद का किया दावा
सूत्रों के मुताबिक गणेश के पास अक्सर ऊषा मिठाई खरीदने आती थी। वर्ष 2019 में ऊषा को अपने बच्चे व सास-ससुर को जहर देने के आरोप में जेल भेजा गया था। तब गणेश ने उसकी जमानत कराई थी। उसे रुपये भी दिए थे। जेल से छूटने के बाद महिला अपने बच्चों के साथ आकर गणेश के घर में रहने लगी। पुलिस के मुताबिक दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। ऊषा ने गणेश पर शादी का दबाव भी बनाया था। तब से दोनों में तनातनी चल रही थी।

बारादरी थाने के इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी है पर मौके से घटना के साक्ष्य नहीं मिल सके। बीच सड़क पर बदमाशों के रुककर फोन पर बात कराने जैसी बात गले नहीं उतर रही। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed