{"_id":"6b0c010f64bf3e786f03591d","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-in-bareilly-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजन ने जताया जहर देने का शक, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजन ने जताया जहर देने का शक, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 29 Nov 2026 04:10 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 29 Nov 2026 04:10 PM IST
सार
बरेली में एक युवक की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने जहर से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सैदपुर गौटिया में शनिवार को 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक नर्सिंग होम ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन ने जहर देने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुमित जाटव मजदूरी करता था और अविवाहित था। परिजन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह घर से निकला था। शनिवार सुबह करीब छह बजे उसे शराब की दुकान के पास देखा गया था। इसके बाद वह घर पहुंचा और अपनी मां से ठंड लगने की बात कही। करीब 10 बजे उसकी हालत खराब मिली। वह बेहोशी जैसी हालत में था। परिजन उसे तत्काल नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
