फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man dies under suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sun, 29 Jun 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances
भमोरा। मौत से कुछ देर पहले गांव में घूम रहे युवक ने फंदा लगा लिया। इस घटना से ग्रामीण अचंभित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से उसके नानी का रो-रो कर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ताहारपुर निवासी विवेक उर्फ जब्बा (18) शनिवार दोपहर लगभग दो बजे के आसपास नानी के मकान में बने कमरे में फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। नानी जब घर में गई तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है। सूचना पर आई पुलिस ने बराबर वाले कमरे की दीवार तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि विवेक सीधा व भोला स्वभाव का युवक था। कुछ देर पहले तो गांव में ही घूम रहा था। कुछ महिलाओं ने बताया कि अगर पता होता कि यह होगा तो उसे बैठकर समझा देते।
विज्ञापन

--
पिता की हो चुकी है मृत्यु

विवेक उर्फ जब्बा का ननिहाल ताहारपुर गांव में ही है। उसके पिता आसाराम उर्फ पप्पू की नौ वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है। मां शारदा विवेक को बचपन में ही छोड़कर कहीं चली गई थी, तब से नानी धनवती पत्नी स्व. मोतीराम विवेक को पाल रही थीं। विवेक के पास लगभग 18 बीघा जमीन है, जिसकी केयरटेकर उसकी नानी है। इस वर्ष विवेक के नाम पर उसके पिता की 18 बीघा जमीन आने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की आशंका
इसमें ग्रामीण संदेह जता रहे हैं कि जमीन के लालच में कहीं विवेक की हत्या तो नहीं हुई है। नानी के दो बेटे हैं- संजय और शिवम। नानी का रो-रो कर हाल बेहाल है। एसएचओ भमोरा राज कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक विवेक की नानी की तहरीर पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed