फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man dies under suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sat, 28 Jun 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances
बहेड़ी। ग्राम नरायन नगला में बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय सुरजीत निवासी रोहनिया के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची बहेड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरजीत को कुछ देर पहले नरायन नगला बाजार स्थित शराब के ठेके पर देखा था। संवाद
विज्ञापन

--
सड़क किनारे मिला ग्रामीण का शव
परिजनों ने नहींं कराया पोस्टमॉर्टम
आंवला। शुक्रवार दोपहर रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक ढाबे के समीप एक व्यक्ति अचेत हालात में मिला। पुलिस उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो वहां मौजूद डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इंकार कर दिया। शव की शिनाख्त भीमपुर गांव निवासी रन सिंह 60 साल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित थे। मेहनत-मजदूरी करके जीवनयापन करते थे। इसके अलावा वे शराब के नशे के भी आदी थे। परिजनों ने आशंका जताई कि मृतक नशे की हालत में सड़क किनारे गिर पड़े होंगे और वहां आसपास बिजली के करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed