{"_id":"65815ba65591f97afd0ba60d","slug":"young-man-dead-body-found-hanging-in-room-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: मौसेरे भाई के साथ रह रही पत्नी, उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला पति का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: मौसेरे भाई के साथ रह रही पत्नी, उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला पति का शव, हत्या का आरोप
Tue, 19 Dec 2023 02:31 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:31 PM IST
सार
शहर के हरुनगला स्थित एक मकान में युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव भरसड़ निवासी 40 वर्षीय धर्मपाल का शव शहर के हरुनगला में एक मकान में फंदे से लटका मिला। यहां उसकी पत्नी दूसरे युवक के साथ किराये पर रहती है। पत्नी से उसका मुकदमा चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धर्मपाल के बड़े भाई रामचंद्र ने बताया कि 16 साल पहले थाना इज्जतनगर के चावड मुड़िया गांव निवासी कुसुम के साथ धर्मपाल का विवाह हुआ था। डेढ़ साल पहले कुसुम अपने तीनों बच्चे लेकर अपने रिश्ते के मौसेरे भाई काधरपुर निवासी राजकुमार के साथ चली आई। कुसुम उसके साथ पत्नी की तरह रह रही है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि इन लोगों ने प्रदीप नाम के युवक से बुलवाकर धर्मपाल की पिटाई की। इसके बाद राजकुमार, कुसुम और प्रदीप ने मिलकर धर्मपाल की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव फंदे से लटका दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन