फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखीमपुर खीरी: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, साथ पकड़े गए युवक-युवती मिले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Fri, 11 Sep 2020 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Sep 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
young man and girl corona infected both caught in sex racket
पकड़ी गईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी शहर में मंगलवार देर शाम पकड़े गए सेक्स रैकेट में शामिल एक युवती और युवक की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आई है। पुलिस ने दोनों को जगसड़ स्थित कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिटी एसएन तिवारी ने बताया कि पुलिस दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
young man and girl corona infected both caught in sex racket
corona virus - फोटो : sociol media
आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली इलाके के मोहल्ला गंगोत्रीनगर में एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने मौके से पांच पुरुषों और पांच महिलाओं को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ था। 

 
young man and girl corona infected both caught in sex racket
पकड़ी गईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी ने बताया कि पकड़ी गईं महिलाएं और पुरुषों के संबंध में पड़ताल की जा रही है। रात में इस मामले में पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी एक महिला अपने मकान में काफी समय से सेक्स रैकेट चला रही थी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
young man and girl corona infected both caught in sex racket
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
बताया गया कि यहां शहर क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से महिलाएं व पुरुष आते रहते थे। सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मंगलवार देर शाम एसपी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर सीओ संजय नाथ तिवारी की अगुआई में कोतवाली व महिला थाना पुलिस ने मोहल्ले में सेक्स रैकेट चलाने वाले घर पर छापा मारा। 


 
विज्ञापन
young man and girl corona infected both caught in sex racket
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस फोर्स देखकर घर में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं व पांच पुरुषों को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़ी गई पांच महिलाओं में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से बुलाई गई थीं। वहीं पांचों पुरुष शहर के रहने वाले हैं। सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया। जिनमें से एक युवक और एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed