{"_id":"5f5afd9667b85a43a51c457f","slug":"sex-racket-busted-in-lakhimpur-kheri-of-uttar-pradesh-brothel-racket-run","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट: छापा पड़ते ही मच गई भगदड़, कमरों में ऐसे हाल में थे महिलाएं और पुरुष, देखकर चौंक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स रैकेट: छापा पड़ते ही मच गई भगदड़, कमरों में ऐसे हाल में थे महिलाएं और पुरुष, देखकर चौंक गई पुलिस
Fri, 11 Sep 2020 10:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली इलाके के मोहल्ला गंगोत्रीनगर में एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से पांच पुरुषों और पांच महिलाओं को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी ने बताया कि पकड़ी गईं महिलाएं और पुरुष को संबंध में पड़ताल की जा रही है। रात में इस मामले में पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी एक महिला अपने मकान में काफी समय से सेक्स रैकेट चला रही थी।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि यहां शहर क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से महिलाएं व पुरुष आते रहते थे। सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मंगलवार देर शाम एसपी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर सीओ संजय नाथ तिवारी की अगुआई में कोतवाली व महिला थाना पुलिस ने मोहल्ले में सेक्स रैकेट चलाने वाले घर पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस फोर्स देखकर घर में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं व पांच पुरुषों को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़ी गई पांच महिलाओं में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से बुलाई गई थीं। वहीं पांचों पुरुष शहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में पता चला कि यहां पर दूसरे शहरों से भी महिलाओं को देह व्यापार के लिए बुलाया जाता था। सीओ सिटी ने बताया कि सभी की मेडिकल जांच कराई गई है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार शिकायत की थी,लेकिन कार्रवाई अब हो पाई है।