फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   You can apply for self assessment till 20th March

Bareilly News: 20 मार्च तक कर सकते हैं स्व कर निर्धारण का आवेदन

Sat, 01 Mar 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
You can apply for self assessment till 20th March
- 400 से ज्यादा बड़े बकायेदारों पर निगम का 18 करोड़ बकाया
विज्ञापन

बरेली। स्व कर निर्धारण के लिए आवेदन करने की तिथि नगर निगम ने बढ़ा दी है। अब 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इससे तमाम लोगों को राहत मिल सकती है। यह वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है, ऐसे में 400 से ज्यादा बड़े बकायेदारों से नगर निमम 18 करोड़ नहीं वसूल पाया है। इस तरह निगम को लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल होगा।
जीआईएस के बाद से ही स्व-कर फार्म भरे जा रहे हैं। अभी तक सभी बिलों को ठीक करने की कवायद पूरी नहीं हो सकी है। संपत्ति विभाग बीच-बीच में स्व-कर फार्म बंद कर देता है। जो आवेदन आते हैं उसमें अधिकारियों की छुट्टी आदि के कारण संशोधन नहीं हो पाता। पिछले दिनों 15 फरवरी तक स्व-कर आवेदन की तिथि घोषित की गई थी। अब मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार ने महापौर उमेश गौतम के निर्देश पर 20 मार्च तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि भवन स्वामी अपने भवनों के मूल्यांकन की त्रुटियों का निराकरण समय से करा लें।
विज्ञापन


31 मार्च तक वसूली करने पर जोर
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य लगातार कर वसूली पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने 31 मार्च तक शत-प्रतिशत वसूली करने पर जोर दिया है। जोन के राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द वसूली करें, ऐसा नहीं होने पर राजस्व निरीक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। वहीं आंकड़ों की माने तो अभी तक कर विभाग 51 प्रतिशत ही कर वसूली कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े बकायेदारों के बैंक खाते सीज करने की तैयारी
गृहकर की अदायगी न करने वाले बड़े बकायेदारों के बैंक खातों पर नगर निगम की नजर है। 31 मार्च से पहले नगर निगम इन बकायेदारों से हाउस, वाटर और सीवर टैक्स की वसूली करने में लगा है। इसको लेकर कई बार नोटिस भी जारी किए गए हैं, लेकिन कई बड़े बकायेदारों ने बिल जाम नहीं किया। ऐसे में इन बड़े बकायेदारों के बैंक खातों को सीज करने की तैयारी हो रही है। संवाद



--
- स्व-कर निर्धारण के लिए आवेदन करने की तिथि अब 20 मार्च तक की गई है। शहरवासी इसका लाभ उठा सकते हैं। जिन बकाएदारों के खिलाफ कई बार नोटिस भेजने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। - प्रदीप कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed