{"_id":"626d9fd1ef7ac5621b13d84d","slug":"yogi-minister-angry-on-officers-bareilly-news-bly48331725","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘व्यवस्थाएं सुधार लीजिए... अगली बार गड़बड़ियां मिलीं तो कर दूंगा निलंबित’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘व्यवस्थाएं सुधार लीजिए... अगली बार गड़बड़ियां मिलीं तो कर दूंगा निलंबित’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भरतौल गांव में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह आठ बजे स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य उपकेंद्र पर भीषण गंदगी देख वह बिफर पड़े। सीएमओ को फटकारा। कहा, व्यवस्थाएं सुधार लें। अगली बार निरीक्षण में गड़बड़ियां सामने आईं तो निलंबित कर देंगे। सार्वजनिक शौचालय में गंदगी पर ग्राम प्रधान से नाराजगी जताई। आंगनबाड़ी केंद्र में अग्निशमन उपकरण खराब मिले। स्कूल में बच्चों के बगैर यूनिफार्म के मिलने पर आपत्ति जताई।
मंडल प्रभारी मंत्री नंदी सुबह आठ बजे भरतौल स्वास्थ्य उपकेंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। परिसर में साफ-सफाई का अभाव था। जहां-तहां गंदगी फैली थी। मंत्री ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सक और एएनएम से उनके कार्य, दवा की उपलब्धता, नियमित टीकाकरण आदि की जानकारी ली। केंद्र के दो आवासीय कक्ष बंद मिलने पर ताला खुलवाकर देखा तो वहां धूल की मोटी परत जमा थी। एक कक्ष में खराब कूलर, दूसरे में आलमारी, टूटी कुर्सियां, वैक्सीनेशन बॉक्स, कोल्ड चेन बॉक्स आदि अव्यवस्थित ढंग से रखे थे। सूखे पत्तों का ढेर लगा था। उन्होंने डीएम, सीडीओ, सीएमओ को कक्ष में बुलाकर यह बदहाल स्थिति दिखाई।
कैबिनेट मंत्री ने सीएमओ से कहा कि वह पहली बार निरीक्षण पर आए हैं, इसलिए व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कह रहे हैं। दूसरी बार आने पर अगर किसी स्वास्थ्य केंद्र की हालत ऐसी मिली तो तत्काल निलंबित कर देंगे। उन्होंने सफाई व्यवस्था तत्काल दुुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्र के संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई क र रिपोर्ट देने को कहा। डीएम कोे प्रकरण की गंभीरता से निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
‘बच्चे तो स्मार्ट हैं पर मैडम आप कुछ ज्यादा स्मार्ट हो’
प्रभारी मंत्री प्राइमरी स्कूल की प्रत्येक कक्षा में पहुंचे और बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर लिखे वाक्य पढ़वाए। उपस्थिति चेक की। कुछ बच्चे बिना यूनिफार्म के कक्षाओं में बैठे थे। पूछने पर प्रधानाध्यापिका ने बताया कि वे नव प्रवेशित हैं। बच्चों ने इंग्लिश और हिंदी की कविताएं सुनाईं तो मंत्री ने उन्हें गले लगा लिया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा के स्कूल के कार्यालय में पहुंचे। प्रधानाध्यापिका से शिक्षा की गुणवत्ता पर बात की तो उन्होंने कहा कि बच्चे काफी स्मार्ट हैं। इस पर नंदी ने चुटकी लेते हुए कहा- मैडम आप ज्यादा स्मार्ट हो। बच्चों से स्कूल की व्यवस्थाओं और शिक्षा आदि पर बात करने का मौका ही नहीं दिया। जिस क्लास में भी पहुंचे, बच्चों से पहले कविता सुनवा दी। मंत्री ने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। स्कूल की नवनिर्मित सीढ़ियां उखड़ीं मिलने पर नाराजगी जताई।
शौचालय से बाहर तक बदबू आने पर जताई नाराजगी
गांव का सार्वजनिक शौचालय बाहर से खूबसूरत ता, लेकिन अंदर गंदगी थी। बाहर तक बदबू आ रही थी। मंत्री अंदर गए तो बदबू के मारे 40 सेकंड में ही बाहर आ गए। डीपीआरओ और ग्र्राम प्रधान को शौचालय की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। कहा, बदबू बाहर तक आ रही है। इस शौचालय का कोई कैसे उपयोग करता होगा। सफाईकर्मी पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
बताओ... दुर्घटना हो गई तो कैसे बुझेगी आग
स्कूल परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र के रसोईघर के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अग्निशमन उपकरण के बारे में पूछा तो बताया गया कि वह खराब है। इस पर मंत्री ने कहा कि दुर्घटना बताकर नहीं होती है। अगर कभी आग लग गई तो कैसे बुझेगी। इस लापरवाही समेत उन्होंने बालू भरी बाल्टियां न मिलने पर भी नाराजगी जताई। बीएसए को तत्काल उपकरण दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
गंदा शौचालय, स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित गांव पर धब्बा
सामुदायिक केंद्र के जर्जर मिलने पर प्रभारी मंत्री नंदी ने कहा कि भरतौल गांव को बेहतर व्यवस्था और सुविधाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गंदगी से अटा शौचालय, बदहाल स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक केंद्र की जर्जर स्थिति इस सम्मानित गांव पर धब्बा हैं। डीएम शिवाकांत द्विवेदी को सम्मानित भरतौल गांव में व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। पंचायत भवन में साफ सफाई मिलने पर सराहा। डीपीआरओ को परिसर हरा भरा रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग, एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र, डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
अर्जुन सोनकर के घर नित्यकर्म के बाद कचौड़ी खाकर निकले निरीक्षण करने
वीवीआईपी कल्चर खत्म करने के उद्देश्य से ग्रामीण अर्जुन सोनकर के घर रात्रि प्रवास के बाद सुबह छह बजे मंडल प्रभारी मंत्री नंदी जागे। सुबह सात बजे तक नित्यकर्म से निवृत्त होकर मुन्नी देवी (पत्नी स्वर्गीय अमर सोनकर) की बनाई कचौड़ी का नाश्ता किया और चाय पी। पूरे परिवार के सेवाभाव को सराहा। मुन्नी के बेटे अर्जुन सोनकर ने बताया कि प्रभारी मंत्री से मिलने सुबह ही दूर दराज के लोग शिकायतें लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पत्नी के लिए आंगनबाड़ी वर्कर, आशा अथवा अन्य किसी सरकारी सेवा देने की मांग की। मंत्री ने शिक्षा पूछी जो कम होने पर आगे पढ़ाने का सुझाव दिया।