फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Workers took away the enjoyment of the young Jhrkhuran

मजदूर परिवार के बच्चों की खुशियां लूट ले गए जहरखुरान

Sat, 04 Mar 2017 01:05 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 04 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Workers took away the enjoyment of the young Jhrkhuran
Workers took away the enjoyment of the young Jhrkhuran - फोटो : बरेली, अमर उजाला
होली का पर्व आते ही जहरखुरानी गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। बृहस्पतिवार रात हरिद्वार से लौट रहे दो यात्रियों को जहर खुरानी गिरोह ने नशा देकर लूट लिया। दोनों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तड़के दो युवकों को पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में पड़ा पाया गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक को कुछ होश आया तो उसने अपना नाम राकेश निवासी गांव परसिया, कोतवाली पीलीभीत बताया। उसने बताया कि वह हरिद्वार (उत्तराखंड) में एक फैक्ट्री में मजदूरी करने के गया था और होली पर अपने घर लौट रहा था। उसके पास 18 हजार रुपये थे, जो त्योहार पर बच्चों की खुशी की खातिर लेकर आ रहा था, लेकिन रास्ते में जहरखुरानी गिरोह ने उसे नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया और रुपये लूट लिए। राकेश के साथ भर्ती कराए गए 20 वर्षीय दूसरे युवक को होश ही नहीं आया।
विज्ञापन


दोस्ती बढ़ाने के बाद खिला देते हैं नशीला पदार्थ
सफर के दौरान जहरखुरानी गिरोह के लोग यात्री से मीठी बातें करके दोस्ती बढ़ाते हैं और फिर किसी भी खाने पीने की चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला देते हैं। जिससे यात्री बेहोश हो जाता है और फिर वह उसके पास से नकदी आदि साफ कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस नहीं लिखती रिपोर्ट तो पकड़े कैसे जाएं
जहरखुरानी गिरोह के खिलाफ किसी भी लूटपाट की पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है। पुलिस सिर्फ बेहोश को जिला अस्पताल तक पहुंचाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेती है, इसलिए गिरोह पकड़ा ही नहीं जाता है। 


सेना के जवान की जा चुकी है जान
पिछले साल सेना के जवान को जहरखुरानी गिरोह ने इस कदर नशा सुंघाकर लूटा था, कि उसकी मिलेट्री अस्पताल में मौत ही हो गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

ये बरतें सावधानी
सफर के दौरान किसी अंजान व्यक्ति की दी गई कोई भी चीज न खाएं।
अपने सामान की स्वयं देखभाल रखें।
रास्ते में पड़ने वाले होटल ढाबों पर खानपान में सावधानी बरतें।
सफर में अंजान व्यक्ति से ज्यादा घुले मिले नहीं। 
ढाबे पर खाने की चीज खरीदने से पहले उसके दाम जरूर पता कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed