{"_id":"65469eb29a721ae55d09a34e","slug":"work-stopped-by-protesting-against-digging-of-drain-faridpur-news-c-184-1-sbly1014-309-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाला खोदाई का विरोध कर रुकवाया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाला खोदाई का विरोध कर रुकवाया कार्य
Sun, 05 Nov 2023 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। दातागंज मार्ग पर बिलपुर क्राॅसिंग के पास नाला बनाने के लिए दिवाली से पहले खोदाई कार्य का विरोध थम नहीं रहा है। शनिवार सुबह दस बजे नाला खोदाई फिर शुरू हुई तो स्थानीय लोगों ने मानक के विपरीत खोदाई का आरोप लगाकर कार्य रुकवा दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बुला ली।
लोगों ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद विभाग के कर्मचारी कुछ लोगों से पैसे लेकर कहीं ज्यादा तो कहीं पर कम खोदाई करा रहे हैं। नाले को आड़ा-तिरछा बनाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के जेई एसके आर्य ने बताया कि पैसे लेने का आरोप गलत है। अगर किसी का ज्यादा नुकसान हो रहा है, तो वहां पर अधिक जगह छोड़ दी गई है।
इस दौरान लोगों ने फोन कर फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को भी अवगत करा दिया। लोगों का कहना है कि करीब पांच वर्ष पहले का नाला बना हुआ है, वह मानकों के अनुसार ही बनाया गया था, लेकिन वह कम चौड़ा था। इससे पानी का निकास नहीं हो पाती थी। जेई ने बताया कि रविवार को अमीन ने पैमाइश करवाकर खोदाई कराई जाएगी।