{"_id":"5a9ea5194f1c1b410b8bc774","slug":"work-in-rto-office-stops-due-to-technical-glitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ दफ्तर के सारे काम दो दिन से धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ दफ्तर के सारे काम दो दिन से धड़ाम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 06 Mar 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीओ दफ्तर का कामकाज वाहन-फोर सॉफ्टवेयर लागू होने के बाद से पटरी पर नहीं आ पा रहा है। पहले नया सॉफ्टवेयर सही से न चल पाने से काम प्रभावित हो रहा था लेकिन इधर, दो दिनों से कनेक्टिविटी फेल होने से एक बार फिर पब्लिक को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, ट्रांसफर, ड्राइविंग लाइसेंस आदि से संबंधित सभी काम ठप हैं। इंजीनियरों की टीम दूसरे दिन भी फाल्ट दूर करने में जुटी रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
संभागीय परिवहन विभाग ने 19 फरवरी से पूरे प्रदेश में वाहन-फोर सॉफ्टवेयर पर काम शुरू किया था। इसके बाद से ही विभागीय कामकाज ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। कभी डाटा अपलोड नहीं हो रहा तो कभी नेट की स्पीड कम होने से काम रुक जाता है। इससे जिले भर से आने वाले वाहन स्वामियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। इधर, होली की छुट्टी के बाद सोमवार को आरटीओ दफ्तर खुला तो कनेक्टिविटी फेल होने से कंप्यूटर ही नहीं चले। दूसरे दिन मंगलवार को भी फाल्ट नहीं सुधर सका। आरटीओ आरआर सोनी ने इसकी शिकायत की तो सॉफ्टवेयर का काम देख रही आउटसोर्सिंग कंपनी टेकऑन के इंजीनियर आए, लेकिन काफी देर तक मशक्कत करने के बावजूद तकनीकी खामी दूर नहीं कर सके। आरटीओ ने बताया कि मंगलवार शाम को कुछ कंप्यूटर चले थे लेकिन दिक्कत अभी तक बनी हुई है। वाहन-फोर सॉफ्टवेयर लागू होने के बाद से ही परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन