फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wood from trees cut from disputed land seized

Bareilly News: विवादित जमीन से काटे गए पेड़ों की लकड़ी कुर्क

Sun, 14 Jun 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Wood from trees cut from disputed land seized
फतेहगंज पश्चिमी। एक महीने से चल रहे यूकेलिप्टस पेड़ के विवाद में कार्रवाई की गई है। एसडीएम निधि शुक्ला के निर्देश पर नायब तहसीलदार अरविंद कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने पेड़ की विवादित लकड़ी शनिवार को कुर्क की। गांव मीरापुर के मजरा खिलचीपुर स्थित कृषि भूमि पर शाही के पप्पू प्रधान और राजीव राणा दावा कर रहे हैं। भूमि पर यूकेलिप्टस के लगभग 650 पेड़ थे। एक माह पहले पप्पू प्रधान ने कुछ पेड़ काटे थे। इस पर राजीव राणा ने आपत्ति जताई तो पुलिस ने कटान रुकवा दी थी। एसडीएम कोर्ट में मामला पहुंचने पर निधि शुक्ला ने कटे पेड़ों की लकड़ी कुर्क करने का आदेश दिया था। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद ही लकड़ी किसी पक्ष को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed