फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women's Reservation Bill will prove to be a milestone: Dr. Arun

महिला आरक्षण बिल साबित होगा मील का पत्थर : डॉ. अरुण

Sat, 18 Apr 2026 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Women's Reservation Bill will prove to be a milestone: Dr. Arun
बरेली। शहर के एक रिसॉर्ट में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कार्यक्रमों के सिलसिले में आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने इस अधिनियम को महिला कल्याण की दिशा में क्रांतिकारी और उत्तम कदम बताया। केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना भी की। उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा, जिस देश का गौरव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जैसी सशक्त महिलाएं बढ़ा रही हों, वहां 33 प्रतिशत आरक्षण महिला सशक्तीकरण के मार्ग में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शालिनी जौहरी ने की। इसमें अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम जेठा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना समेत 1200 महिलाएं शामिल हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed