फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women who have done excellent work in various fields were honored by amar ujala

शक्ति का सम्मान: वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार बोले- देश वही महान... जहां नारी शक्ति का सम्मान

Sat, 17 Aug 2024 11:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Aug 2024 11:27 AM IST
सार

बरेली में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत नारी शक्ति का सम्मान किया गया। शुक्रवार को नैनीताल हाईवे स्थित होटल द ग्रैंड निरवाना में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अमर उजाला की तरफ से मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और मेयर उमेश गौतम ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। वन मंत्री ने अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान को सराहा। 

विज्ञापन
Women who have done excellent work in various fields were honored by amar ujala
शक्ति सम्मान 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'जिस देश की महिलाएं प्रतिभावान हैं, वही देश विकास पथ पर अग्रसर होगा। जहां महिला का सम्मान नहीं, वह देश तरक्की नहीं कर सकता। बेहतर भविष्य के लिए महिलाओं को राजनीति में आगे आने की जरूरत है। ताकि 2047 में विकसित भारत बन सके।' ये विचार शुक्रवार को  अमर उजाला ‘माँ तुझे प्रणाम’ के तहत होटल दि ग्रैंड निरवाना में आयोजित नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने साझा किए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार भी बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जोर दे रही है। जिस घर की बेटी पढ़ी-लिखी होगी। वह जहां भी जाएगी, तो उस घर को भी रोशन ही करेगी। कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति में महिलाओं की भागेदारी 33 फीसदी किए जाने का निर्णय लेकर महिला शक्ति को सम्मान देने का काम किया है।
विज्ञापन

 


अमर उजाला की ओर से विभिन्न क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को सम्मानित करने की पहल को सराहा। मौजूद लोगों से मां के नाम एक पेड़ रोपने की अपील की। ताकि पर्यावरण में फैल रहा प्रदूषण कम हो सके। प्राणदायिनी वायु का संचार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य अतिथि समेत विशिष्ट अतिथि महापौर उमेश गौतम, डॉ. अरविंद कुमार गोयल, अमरत्व के निहाल सिंह, वेदान बीइंग अलाइव डॉ. सबीन हसन, डॉ. अमीद मुराद, ध्रुव एम्यूजमेंट की अमिता अग्रवाल, बॉम्बे होजरी की गीत सेठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। 

सम्मान से नवाजीं गईं नारी शक्ति
पर्ल वेलफेयर सोसाइटी एवं पर्ल हॉलीडे की सुधा बाला अग्रवाल, छोटी सी आशा की पारुल धवन मालिक, वस्त्र विला की छवि अग्रवाल, इको प्वॉइंट इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर गरिमा सेठी, इंदिरा आईवीएफ की सेंटर हेड डॉ. शिवी सक्सेना, यूरो किड्स स्कूल की शिखा सिंह, आईपीसीएस पेस्ट कंट्रोल की डॉ. रिंकू गर्ग, सचिन हुंडई की नताशा भसीन, होटल ग्रैंड निरवाना से शेवी छाबड़ा एवं श्वेता छाबड़ा, बासु आई हॉस्पिटल की कुलजीत कौर बासु, नीलदेव हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीला सिंह, एडीजी ऑफिस में तैनात इंस्पेक्टर गुड्डी गंगवार, आईजी ऑफिस के जनशिकायत प्रकोष्ठ की हेड कांस्टेबल रश्मि चौधरी, फतेहगंज पश्चिमी थाना की कांस्टेबल श्यामवती, केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर की प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सिम्मी तोमर, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. दिव्या, कॉमर्शियल ग्रुप की बिंदिया गुप्ता और आंचल गुप्ता, प्रधानाध्यापक रुचि शर्मा, मूक बघिर एथेलेटिक्स खिलाड़ी रिदम शर्मा, नगर निगम सफाई निरीक्षक पूर्णिमा, पंजाबी महासभा महिला इकाई अध्यक्ष समाजसेवी मनीषा आहूजा, सोशल एक्टिविस्ट डॉ. उजमा कमर, निशुल्क कोचिंग संचालक छात्रा ज्योति ठाकुर, इस्लामिया इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य चमन जहां, ताइक्वांडो खिलाड़ी निष्ठा गिहार समेत 26 नारी शक्ति को सम्मानित किया गया।

Women who have done excellent work in various fields were honored by amar ujala
दीप प्रज्वलित करते मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं को आगे बढ़ाने को प्रेरित करते हैं ऐसे आयोजन
मेयर उमेश गौतम ने अमर उजाला के आयोजन को सराहते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से उन नारियों को प्रेरणा मिलती है जिन्होंने आगे बढ़ने का संकल्प लिया है, लेकिन संकोच के चलते आगे बढ़ने से डरती हैं। कहा कि राजनीतिक परिवार की विरासत संभालना आम बात है, पर संघर्ष से तप कर आने से देश संवरता है। महिलाओं को राजनीति में इसलिए भी आना चाहिए, क्योंकि वे जो कार्य करती हैं उसे जिम्मेदारी से निभाती हैं। जिस घर में लड़कियां न हों वह घर, घर नहीं होता है। 

मां की शिक्षा से होता है व्यक्तित्व विकास
अमरत्व चेयरमैन निहाल सिंह का कहना था कि समाज में अगर शिक्षा की बात की जाए, तो मां से मिली शिक्षा से बच्चों में व्यक्तित्व का निर्माण होता है। उन्होंने खुद को भी मां की प्रेरणा से सफलता हासिल करने की बात कही। कहा कि महिलाओं को जहां भी अवसर मिल रहा है वे उस क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शक्ति स्वरूपा हैं। भारत में मातृशक्ति सर्वाेपरि है। सनातन काल से मातृशक्ति एक साथ कई दायित्व निभा रही हैं।

ये रहे मौजूद 
कमल डेयरी एंड बेकर्स से कपिल सेठी एवं जयंत अरोरा, यूनियन बैंक रीजनल हेड ब्रजेश कुमार तिवारी, बैंक ऑफ बड़ौदा के मार्केटिंग मैनेजर अभिषेक शर्मा, एलआईसी मार्केटिंग मैनेजर सुधीर अग्रवाल, प्रबंधक सेल्स कौशल जोशी, बासु आई सेंटर के निदेशक डॉ. महेंद्र सिंह बासु समेत अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

ये रहे सहयोगी
मुख्य आयोजक- अमरत्व। स्पेशल पार्टनर- आधार इंफ्रा ग्रुप किंग्स एवेन्यू, राजश्री ग्रुप। हॉस्पिटैलिटी पार्टनर - दि ग्रैंड निरवाना। फ्यूलिंग पार्टनर - सीयूजीएल। लाइफ स्टाइल पार्टनर - वस्त्र विला। पॉवर्ड बाय - फनसिटी, कमल डेयरी एंड बेकर्स, वेदान (बीईंग एलाइव), बॉम्बे होजरी, गट्टूमल आयुर्वेदा। बैंकिंग पार्टनर - यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा। ऑटो मोबाइल पार्टनर - एमजी हेक्टर।

सहयोगी - मनीलम डेकोरेटिव पैनल, आयुष्मान फर्टीलाइजर, महेंद्र गायत्री नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, बरेली इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज एवं एसएस हॉस्पिटल, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, जगदंबे प्लाई बोर्ड, एडवांस नियो पैड केयर सेंटर, इंडियन ऑयल, निर्मल रिसॉर्ट, एलआईसी, ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस, एजीलस डॉयगोनास्टिक, श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आकाश वेट्स, डॉ. आफताब आई केयर, वंश हॉस्पिटल, दीपमाला कॉलेज ऑफ नर्सिंग, होटल डिप्लोमेट रेजीडेंसी, श्री भोलानाथ ग्लोबल हॉस्पिटल, राधिका सुपर स्पेशियलिटी एंड एडवांस ट्रामा सेन्टर, जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल, लोटस हॉस्पिटल, होटल सीता किरन, जीडी हॉस्पिटल, पारिजात चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, कैलाश हॉस्पिटल, इंद्रा आईवीएफ बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed