फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman wandering for permission to bring her daughter trapped in Noida

नोएडा में फंसी बेटी को लाने की परमीशन के लिए भटक रही महिला

Fri, 27 Mar 2020 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman wandering for permission to bring her daughter trapped in Noida
अपनी बेटी के लिए परेशान महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

महिला का कहना - गले की बीमारी होने से कुुछ खा नहीं पा रही उसकी बेटी

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के बाद दिल्ली और एनसीआर में बड़ी संख्या में लोग घरों में वापस नहीं आ पा रहे हैं। शुक्रवार को श्यामगंज में रहने वाली एक महिला की बेटी नोएडा से वापस नहीं आ पा रही है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई है। वह वहां अकेली है। बेटी को वापस लाने के लिए वह डीएम आवास और कलक्ट्रेट पहुंची लेकिन परमीशन न मिलने से वह मायूस होकर घर लौट गई।

श्यामगंज की रहने वाली रजनी शुक्रवार को आफिस के चक्कर काटती रही। उनका कहना है कि पति के गुजरे के बाद उन्हें नौकरी के लिए दोनों बेटियों को नोएडा भेजना था। बड़ी बेटी कोमल के साथ उसकी छोटी बहन भी रहती थी। उनका कहना है कि जनता कर्फ्यू से पहले उसकी छोटी बेटी घर से कुछ सामान लेने के लिए वापस आ गई, लेकिन लॉकडाउन की वजह से वापस नहीं जा सकी। अब नोएडा में बड़ी बेटी कोमल अकेली है। उसे गले की गंभीर बीमारी है। इसलिए वह वहां कुछ खाना भी नहीं खा पा रही है। वह जब फोन करती है तो बेटी काफी रो रही है। कोमल का कहना है कि पहले वह डीएम आवास पर गई थी। वहां उसे कलक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन वीके सिंह के पास भेज दिया गया है। यहां एडीएम कह रहे हैं कि वह किसी भी हालत में परमीशन नहीं दे सकते। ऐसे में उसकी बेटी को अगर कुछ हो गया तो वह क्या करेगी?
विज्ञापन


‘बहुत ही इमरजेंसी में बाहर रहने वाले किसी व्यक्ति को परमीशन दी जा सकती है। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।’
- वीके सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed