फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman turned her statement who filed a report against the Inspector for obscenity

Bareilly: अश्लीलता का आरोप लगाकर SO पर कराई थी रिपोर्ट, अब बयान से पलटी महिला; बोली- दरोगा साहब निर्दोष

Sat, 08 Jul 2023 01:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 01:53 PM IST
सार

महिला का कहना है कि दूसरे समुदाय की युवती के कहने पर ही उसने एसओ पर आरोप लगाए थे। युवती ने फोटो एडिट किए थे। जब दरोगा से रुपये नहीं मिले तो मुझे ले जाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था।

विज्ञापन
woman turned her statement who filed a report against the Inspector for obscenity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में तैनात एसओ के खिलाफ बरेली के बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ने खुद पर दो रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पैंतरा बदल लिया है। उसने एसओ की भूमिका की जांच कर रहे पीलीभीत के एएसपी को बयान दर्ज कराए हैं। महिला ने कहा कि वह एसओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। उसने एसओ पर लगाए आरोप निराधार बताए।

विज्ञापन


इस मामले में महिला ने पूरा ठीकरा बरेली के कैंट निवासी युवती के सिर फोड़ा है। युवती दूसरे समुदाय से है। महिला ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि युवती के कहने पर उसने एसओ पर आरोप लगाया था। हालांकि बयान से पलटने पर महिला के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। वहीं बारादरी थाना पुलिस महिला द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों पर विवेचना कर रही है।

विज्ञापन

यह था मामला 

छह जून को महिला की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई गई थी। इसमें पीलीभीत थाने के घुंघचई में तैनात एसओ को नामजद किया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि एसओ शिकायत करने वाली महिला के अलावा कई और लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजते थे। न्यूड वीडियो कॉल करते थे। बरेली एसएसपी की रिपोर्ट पर पीलीभीत एसपी ने एसओ को निलंबित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'तेरे लिए जान भी दे दूंगा': प्रेमी ने किया नदी में कूदने का ड्रामा, प्रेमिका ने दे दिया धक्का
 

एसओ पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला भी जांच के घेरे में आ गई थी। उसके खिलाफ शिकायतें शुरू हो गईं। उस पर हनी ट्रैप और देह व्यापार गैंग चलाने जैसे आरोप लगे। कैंट निवासी युवती ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। खुद पर दो रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला अपने बयानों से पलट गई। उसने एसओ को निर्दोष बताया और पूरे मामले में युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

ये भी पढ़ें- पढ़ाई की ऐसी लगन: बारिश के बाद भी निकली स्कूल को, जलभराव में फिसलकर ट्रांसफार्मर से चिपकी; करंट लगने से गई जान
 

युवती पर लगाए आरोप 

महिला का कहना है कि दूसरे समुदाय की युवती के कहने पर ही उसने एसओ पर आरोप लगाए थे। युवती ने फोटो एडिट किए थे। जब दरोगा से रुपये नहीं मिले तो मुझे ले जाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। अब वह दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed