फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   girlfriend pushed boyfriend from bridge into river in shahjahanpur

'तेरे लिए जान भी दे दूंगा': प्रेमी ने किया नदी में कूदने का ड्रामा, प्रेमिका ने दे दिया धक्का

Sat, 08 Jul 2023 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 06:31 PM IST
सार

Shahjahanpur News: मिर्जापुर क्षेत्र में एक युवक को प्रेमिका के सामने प्यार जताना भारी पड़ गया। प्रेमी ने पुल की रेलिंग पर खड़े होकर कहा कि मैं तेरे लिए जान भी दे दूंगा। इस पर प्रेमिका ने उसे धक्का दे दिया, जिससे प्रेमी नदी में जा गिरा। 

विज्ञापन
girlfriend pushed boyfriend from bridge into river in shahjahanpur
इसी नदी में गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका के सामने नदी में कूदने का ड्रामा करना युवक को भारी पड़ गया। प्रेमिका ने मजाक में प्रेमी को धक्का दे दिया। पुल से नीचे नदी में गिरे युवक को आसपास के लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रेमिका और उसकी बहन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
विज्ञापन

 

मामला शनिवार सुबह करीब नौ बजे कोलाघाट पुल का है। मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम उदयपुर भूड़ा की एक युवती अपनी बहन के मंगेतर के साथ बाइक से जलालाबाद जा रही थी। कोलाघाट पुल पर जलालाबाद के मालूपुर गांव का रहने वाला युवती का प्रेमी मिला। प्रेमी युवक शादीशुदा है। पुल पर खड़े होकर तीनों लोग कुछ बातचीत कर रहे थे। 

प्रेमी बोला- मैं तेरे लिए जान दे दूंगा 

प्रेमी ने प्रेमिका से कहा कि वह उसके लिए रामगंगा में कूदकर जान दे देगा। ऐसा कहते हुए वह पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को ड्रामा करते देखकर युवती ने उसे धक्का दे दिया। प्रेमी युवक पुल से सीधा नदी में जाकर गिरा। प्रेमी को नदी में डूबता देख प्रेमिका ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जुट गए। कुछ लोगों ने उसे नदी में कूदकर बचा लिया। 

ये भी पढ़ें- पढ़ाई की ऐसी लगन: बारिश के बाद भी निकली स्कूल को, जलभराव में फिसलकर ट्रांसफार्मर से चिपकी; करंट लगने से गई जान
 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना मिर्जापुर पुलिस रामगंगा में गिरे युवक को सीएचसी जरीनपुर लेकर आई। यहां से उसे फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। युवती और उसकी बहन के मंगेतर को मिर्जापुर थाने की पुलिस अपने साथ थाने ले आई। इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि धक्का देने वाली युवती का कहना था कि वे दोनों मजाक कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed