{"_id":"66a6dbbc23a1ac4cdc0d1ca9","slug":"woman-thrown-out-of-home-after-daughters-birth-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-100717-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेटी के जन्म के बाद महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेटी के जन्म के बाद महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव अत्तूनगला की रहने वाली राजवती ने बेटी को जन्म दिया तो गुस्साए ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। मामले में एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर ससुरालवालों पर मारपीट सहित दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़िता राजवती ने बताया कि उनकी शादी चार साल पहले अर्जेश कुमार निवासी गांव निरंजन नगला थाना उसावा, बदायूं के साथ हुई थी। दो वर्ष तक ससुराल में सब कुछ ठीक चलता रहा। उसके बाद राजवती ने एक पुत्री को जन्म दिया, जिसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग ताने मारने लगे कि एक तो पहले दहेज कम लाई और अब बेटी को जन्म दिया है। उसके बाद बाइक, एक लाख रुपये और सोने की चेन के लिए कई बार मारपीट की गई। कई बार तो उसे भूखा तक रखा गया।
दस दिन पहले ससुराल वालों ने राजवती को मारपीट कर बेटी के साथ घर से निकाल दिया। अब एसएसपी के आदेश पर पीड़िता के पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मारपीट सहित दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद