{"_id":"675df48be1de8ed27c022577","slug":"woman-stripped-and-beaten-in-front-of-husband-bareilly-news-c-4-bly1015-540987-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति के सामने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति के सामने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध किया तो पति को भी पीटा, कराई रिपोर्ट
बरेली। पति के साथ बच्चों की दवा लेने जा रही महिला पर दबंग ने अभद्र टिप्पणी की। विरोध पर उसे पति के सामने निर्वस्त्र कर पीटा। बचाने आए पति को भी पीट दिया। कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कैंट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले वह पति के साथ बच्चों को दवा दिलवाने जा रही थी। रास्ते में खड़े आरोपी उमेश ने उसे देखकर अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर आरोपी ने बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया और पति के सामने उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। पति की भी पिटाई की। पति ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें भी जमीन पर गिराकर पीटा। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 15 दिन पहले भी आरोपी उसके साथ अभद्र टिप्पणी व छेड़खानी कर चुका है। आरोपी के डर की वजह से महिला ने पुलिस से उस वक्त शिकायत नहीं की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमर उजाला ब्यूरो