फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman sent objectionable messages to the husband of Bithari block pramukh

Bareilly News: ब्लॉक प्रमुख के पति को महिला कर रही परेशान, व्हाट्सएप पर भेजे आपत्तिजनक मैसेज

Sat, 11 Jan 2025 05:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 05:48 PM IST
सार

बरेली में महिला ने ब्लॉक प्रमुख के नंबर पर पहले कॉल की। रॉन्ग नंबर बताकर कॉल काटी तो महिला ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेज दिए। आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
woman sent objectionable messages to the husband of Bithari block pramukh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर की ब्लॉक प्रमुख के पति को एक महिला ने आपत्तिजनक मैसेज भेजे। उनके भांजे ने बिथरी चैनपुर थाने में महिला के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


गांव नवदिया झादा निवासी सौरभ पटेल ने बताया कि उनके मामा हरेंद्र पटेल बिथरी चैनपुर की ब्लॉक प्रमुख के पति हैं और उनके प्रतिनिधि के तौर पर कामकाज करते हैं। मामा का फोन कभी-कभार वह भी इस्तेमाल करते हैं। 28 दिसंबर को मामा हरेंद्र पटेल के नंबर पर एक महिला की कॉल आई। 
विज्ञापन


कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम रुखसार अंसारी बताया था। सौरभ ने पूछा कि किससे बात करनी है तो रुखसार ने कहा कि उसने अपनी सहेली रेखा को कॉल की थी। इस पर सौरभ ने गलत जगह कॉल लगने की बात कहकर कॉल काट दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP: सीएम योगी का सिर कलम करने की दी धमकी... हवालात से लंगड़ाते हुए निकला आरोपी फैज, हाथ जोड़ मांगी माफी

इसके बाद रुखसार के नंबर से हरेंद्र पटेल के व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज आ गया। रुखसार को उन्होंने व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया तो महिला कॉल कर परेशान कर रही है। सौरभ ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर बिथरी थाने में कथित रुखसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed