फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman raped, video made viral on Instagram

Bareilly News: महिला से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर वायरल किया वीडियो

Wed, 30 Jul 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Woman raped, video made viral on Instagram
फरीदपुर (बरेली)। महिला को दूसरे के घर में ले जाकर तीन आरोपियों ने दुष्कर्म किया और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने 13 दिन बाद तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई को वह फेरी करने गया था। घर पर पत्नी अकेली थी। तभी अरजन, रिहान व साकिब घर में घुस आए। तीनों आरोपी पत्नी को जबरदस्ती दूसरे के घर में ले गए और दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

डर की वजह से पत्नी ने घरवालों को कुछ नहीं बताया। सोमवार को वीडियो देखकर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी साकिब को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed