फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman murdered by being forced to drink acid in Bareilly

Bareilly News: तेजाब पिलाकर विवाहिता की हत्या, पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Dec 2025 02:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Dec 2025 02:34 PM IST
सार

बरेली में विवाहिता की मौत के बाद उसके पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें विवाहिता के पति समेत आठ लोगों का नामजद किया गया है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने तेजाब पिलाकर विवाहिता की हत्या की है। 

विज्ञापन
woman murdered by being forced to drink acid in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर इलाके में तेजाब पिलाकर विवाहिता की मौत के मामले में पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए गए। विवाहिता के पिता ने सुभाषनगर थाने में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


नवाबगंज इलाके के परोथी निवासी छेदालाल ने सुभाष नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा का विवाह आठ महीने पहले ही सुभाषनगर के शांति विहार निवासी मनोज से किया था। शादी में छह लाख रुपये खर्च किए थे। 
विज्ञापन


पूजा ससुराल गई तो पति मनोज, ससुर रामदयाल, सास शांति देवी, जेठ मुनीश कुमार, राकेश कुमार, जेठानी और ननद शिवदेवी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग करने लगे। जब पूजा गर्भवती हुई तो सास और ननद ने उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने पिता को फोन पर बताई थी ये बात 
17 दिसंबर को पूजा ने अपने पिता को फोन कर बताया कि ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी न होने पर तेजाब पिलाने की धमकी दे रहे हैं। पूजा के पिता छेदालाल ने मनोज और उसके पिता को फोन किया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। बृहस्पतिवार आधी रात के बाद किसी दरोगा ने फोन कर बताया कि पूजा गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है। 

छेदालाल वहां पहुंचे तो पूजा ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर पति और ससुरालवालों ने उसे जबरन तेजाब पिला दिया है। इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद ही पूजा की मौत हो गई। सुभाष नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि छेदालाल की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed