फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman jumps out of moving auto when driver molests her in Bareilly

Bareilly News: चालक ने महिला यात्री से की छेड़खानी, खुद को बचाने के लिए चलते ऑटो से कूदी... घायल

Mon, 09 Sep 2024 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Sep 2024 05:38 PM IST
सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में ऑटो चालक ने महिला यात्री से छेड़खानी की। जब महिला ने शोर मचाया तो उसने ऑटो दौड़ा दिया। इस पर महिला चलते ऑटो से कूद हो गई, जिससे वह चोटिल हो गई। 

विज्ञापन
Woman jumps out of moving auto when driver molests her in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में एक महिला से ऑटो में छेड़खानी की गई। महिला आठ सितंबर की रात 11 बजे एक ऑटो में सवार होकर श्यामगंज इलाके से कटघर की ओर लौट रही थी। उसका कहना है कि ऑटो शमशान भूमि के नजदीक पहुंचा था। तभी चालक ने ऑटो रोक लिया और उसका बुर्का पकड़ाकर खींच लिया। उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। चालक की इस हरकत पर वह सहम गई। 

विज्ञापन


उसने शोर मचाने की कोशिश की तो चालक ने ऑटो को तेजी से दौड़ा दिया। वह अपने आपको बचाने के लिए ऑटो से कूद गई, जिससे उसके हाथ और कोहनी में काफी चोट आई। यह देखकर कई राहगीर आ गए। उन्होंने महिला को सड़क से उठाया और थाना पुलिस को सूचना दी। बाद में महिला ने थाने जाकर ऑटो नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर दी, जिससे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed