फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman getting addicted to alcohol in Bareilly

सर्वे: बरेली में छह फीसदी महिलाएं चबा रहीं तंबाकू, शराब पीने का भी चढ़ा शौक, चौंकाने वाली है रिपोर्ट

Wed, 16 Aug 2023 08:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Aug 2023 08:41 AM IST
सार

जिले की युवतियों और महिलाओं को भी नशे की लत लग चुकी है। पहली बार बरेली की महिलाओं में नशे को लेकर सर्वे हुआ। जो रिपोर्ट सामने आई है, वो चौंकाने वाली है। 

विज्ञापन
Woman getting addicted to alcohol in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिलाओं में भी नशे का चलन बढ़ा है। इसकी पुष्टि एनएफएचएस (नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5) की रिपोर्ट कर रही है। इसके मुताबिक बरेली जिले की छह फीसदी महिलाएं तंबाकू और 0.3 फीसदी नियमित शराब का सेवन कर रही हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रवीश अग्रवाल के मुताबिक अब जिले की युवतियों और महिलाओं को भी नशे की लत लग चुकी है। पहली बार बरेली की महिलाओं में नशे को लेकर सर्वे हुआ। जारी रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं में नशे की लत अभी कई गुना कम है पर आगे चलकर यह महिलाओं में विभिन्न प्रकार के विकारों की वजह बनेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रिटायर्ड दरोगा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रवीश के मुताबिक पुरुष और महिला की शारीरिक क्षमता अलग होती है और नशे का दुष्प्रभाव भी अलग-अलग होता है। उन्होंने महिलाओं को नशे से दूर रहने का सुझाव दिया है।

इस आयुवर्ग की महिलाओं पर किया गया सर्वे 

सर्वे 15 साल से अधिक आयुवर्ग की महिलाओं पर किया गया है। ज्यादातर 45 साल से अधिक आयु की महिलाएं नशे की चपेट में मिली हैं। युवतियों में तंबाकू चबाने के केस एक फीसदी भी नहीं हैं पर जिले की 1.06 फीसदी युवतियां सिगरेट का सेवन कर रही हैं।

एफएएसडी के चपेट में आने की आशंका

नशे की लत से महिलाओं में गर्भधारण की क्षमता प्रभावित होती है। फीटल अल्कोहल स्पेक्ट्रम विकार यानी एफएएसडी होने से नवजात का शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होता है। तंत्रिका तंत्र पर दुष्प्रभाव से हाथ-पैर में दर्द, सुन्न होना, भूलने की समस्या बढ़ती है। इसके अलावा स्तन कैंसर, मुंह का कैंसर, इसोफेगस कैंसर, लिवर कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर की आशंका रहती है।

फेफड़ों पर पड़ता है दुष्प्रभाव

तंबाकू सेवन का दुष्प्रभाव महिलाओं पर ज्यादा होता है। इसमें फेफड़ों पर दुष्प्रभाव से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सांस लेने में कठिनाई, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। किडनी की क्रियाशीलता और पाचन शक्ति प्रभावित होती है। विटामिन बी-1 (थियामिन) की कमी से आंखों की मांसपेशियों में कमजोरी, ऑस्टियोपोरोसिस, प्लेटलेट्स कम होने की आशंका रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed