फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired inspector commits suicide by shooting himself during Independence Day celebrations

UP News: कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रिटायर्ड दरोगा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Tue, 15 Aug 2023 02:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Aug 2023 02:54 PM IST
सार

मां शारदा इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रिटायर्ड दरोगा ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कॉलेज परिसर स्थित अपने कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से कॉलेज में हड़कंप मच गया। 
 

विज्ञापन
Retired inspector commits suicide by shooting himself during Independence Day celebrations
कॉलेज के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दरोगा ने मंगलवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिटायर्ड दरोगा जय प्रकाश (65) मूलरूप से अलीगढ़ जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव चकाथल के रहने वाले थे। उनका पड़रिया गांव में मां शारदा इंटर कॉलेज है। 

विज्ञापन


वह लंबे समय तक इंटर कॉलेज के प्रबंधक रहे, लेकिन कुछ समय पहले उनका बेटा प्रबंधक बन गया। जय प्रकाश का बेटा सहसवान में रहता है, जबकि वह पड़रिया गांव में स्थित इंटर कॉलेज परिसर में ही आवास बना कर रहे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जय प्रकाश (फाइल)

कॉलेज में चल रहा था कार्यक्रम 

मंगलवार सुबह इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। कॉलेज के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहे थे। इसी दौरान रिटायर्ड दरोगा ने अपने कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

गोली की आवाज सुनकर सभी लोग उनके कमरे की ओर दौड़ पड़े। उनका शव देखकर सभी लोग हैरान रह गए। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दोनों पिता पुत्र में विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर वह काफी परेशान थे। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed