फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman from Bihar told police station I do not want to live with this husband

यूपी: बिहार की रहने वाली महिला थाने में बोली- इस पति संग नहीं रहना, परिजनों पर 50 हजार में बेचने का लगाया आरोप

Fri, 04 Sep 2026 11:38 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बिशारतगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिशारतगंज (बरेली) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 04 Sep 2026 11:38 AM IST
सार

रेलवे स्टेशन पर नवविवाहिता ने परिजनों पर 50 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाया। वह पति संग नहीं रहना चाहती। पुलिस ने उसे ससुर-पति संग भेजा। सीओ ने आरोप निराधार बताए।

विज्ञापन
Woman from Bihar told police station I do not want to live with this husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Image

विस्तार

कस्बे के रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह एक नवविवाहिता को लेकर हंगामा हो गया। एक व्यक्ति महिला को जबरन साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। महिला के विरोध पर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मायके वालों को बुलाया है। महिला पति के साथ नहीं रहने पर अड़ी है। उसने परिजनों पर 50 हजार रुपये में बेचने का आरोप भी लगाया है। सुबह सात बजे रेलवे प्लेटफॉर्म पर महिला घबराई हुई घूम रही थी।

विज्ञापन

सैर कर रहे लोगों ने देखा कि उससे डेढ़ गुना उम्र का व्यक्ति उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास कर रहा था। महिला मदद के लिए चीखी तो भीड़ जुट गई। फिर लोगों के हस्तक्षेप से मामला थाने पहुंचा। वहां महिला ने आरोप लगाया कि माता-पिता ने दो माह पहले उसे 50 हजार रुपये में पस्तोर गांव निवासी ग्रामीण को बेच दिया था। दिखावे के लिए उसकी शादी भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसका पति उसे मारता-पीटता है और वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। महिला ने यह भी बताया कि तीन वर्ष पहले उसके माता-पिता ने उसकी बड़ी बहन को भी 70 हजार रुपये में इसी गांव में बेचा था। उसका सौदा कथित बहनोई के कहने पर हुआ है। इस दौरान उसका पति भी मौके पर पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक ने फोन पर बिहार में मौजूद महिला के मायके वालों से बात की। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका इलाका फिलहाल बाढ़ की चपेट में है और बाढ़ थमने के बाद वे आएंगे। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल नवविवाहिता को उसके ससुर और पति के साथ हिदायत देकर भेजा है। मायके वालों के आने के बाद महिला को उसकी इच्छा के अनुसार भेजा जाएगा। सीओ ने खरीद-फरोख्त के आरोप निराधार बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed