फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman dies in Stampede at Mayor Umesh Gautam Raksha Bandhan event in Bareilly

यूपी: बरेली में महापौर के रक्षाबंधन समारोह में भगदड़, महिला की मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Fri, 28 Aug 2026 05:58 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 28 Aug 2026 05:58 AM IST
सार

बरेली में बृहस्पतिवार को महापौर उमेश गौतम के रक्षाबंधन समारोह में भीड़ के बीच अव्यवस्था फैल गई, जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। उसके परिजनों ने मौत की सूचना न देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
woman dies in Stampede at Mayor Umesh Gautam Raksha Bandhan event in Bareilly
मृतका का फाइल फोटो, घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के महापौर उमेश गौतम और उनके बेटे के पार्थ फाउंडेशन की ओर से बरेली क्लब मेला मैदान पर आयोजित सामूहिक रक्षाबंधन समारोह में भगदड़ के दौरान चंद्रगुप्तपुरम निवासी मधु सिंह (45 वर्ष) की मौत हो गई। परिजनों ने मौत की सूचना नहीं देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


मृतक के भांजे भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजा तोमर के मुताबिक, सुबह करीब दस बजे कार्यक्रम में मामी मधु को लेकर आए थे और छोड़कर स्कूल ऑटो चलाने चले गए। साथ में मोहल्ले की अन्य महिलाएं थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे फोन आया कि भगदड़ के चलते मामी की तबीयत बिगड़ गई है। उनको चौकी चौराहा स्थित मिशन अस्पताल ले गए हैं। 
विज्ञापन


एक महिला ने बताया कि यहीं भर्ती थी, लेकिन अस्पताल में कोई सुनने वाला नहीं थी। मृतक की परिजन लता देवी के मुताबिक, अस्पताल में स्टाफ के पांव पकड़कर मधु की हालत पूछते रहे, पर किसी ने जवाब नहीं दिया। राजा ने बताया कि महापौर ने उनको 15 पास दिए थे। इसी से मधु कार्यक्रम में शामिल हुईं। जब भगदड़ मची तो वह गिर पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को घंटेभर बाद दी गई सूचना 
राजा ने कहा, अगर हालत बिगड़ने की सूचना दी होती तो पास ही मिलिट्री अस्पताल ले जाते। ऐसे में जान बच जाती। परिवार के लोगों को घंटेभर बाद जानकारी मिली। बहनोई अनेश सिंह ने बताया कि मधु के पति भगवान सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार को गुलाबनगर स्थित श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा। लोगों ने पार्टी से जुड़ाव की वजह से मृतक का पोस्टमॉर्टम नहीं कराने की बात कही।

भीड़ के बीच अव्यवस्था से कराह उठीं महिलाएं
बरेली क्लब मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भीड़ अधिक होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम की वजह से बरेली क्लब रोड के साथ ही गांधी उद्यान, प्रभा सिनेमा, चौकी चौराहा, कैंट के आसपास जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

20 हजार महिलाएं पहुंचने की उम्मीद 
कुछ महिलाओं ने बताया कि कार्यक्रम स्थल तक उनको लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कार्यक्रम के बाद उन्हें पैदल ही जाना पड़ा। कार्यक्रम में करीब 20 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पंडाल में अधिक भीड़ होने के कारण कई महिलाओं को बेचैनी की समस्या हुई। उन्हें प्राथमिक उपचार देना पड़ा। भीड़ में कई बच्चे भी अपने परिजनों से बिछड़ गए, जिन्हें मंच से आवाज देकर मिलाया गया।

दो साल के बच्चे समेत कई लोग एंबुलेंस से भेजे गए
कार्यक्रम स्थल के बाहर मौजूद एक महिला ने बताया कि भगदड़ में एक दो साल का बच्चा गिरकर दब गया था। इसके अलावा कई और लोग भी चोटिल हुए थे, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया था। चर्चा था कि बच्चे को सांस भी नहीं आ रही थी। महिला ने कहा कि वह भी साड़ी लेने आई थी। वहां धक्का-मुक्की हो रही थी। वहां मौजूद लोग फेंककर साड़ियां दे रहे थे। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि यह निजी कार्यक्रम था। इसके बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। वहां भीड़ और अव्यवस्था की जानकारी होने पर सीओ प्रथम को पुलिस टीम के साथ भेजकर व्यवस्था कराई गई। किसी के घायल या मौत होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई शिकायत आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा ने बताया कि बरेली क्लब मैदान में कार्यक्रम होने की सूचना हमें नहीं थी। अगर स्मार्ट सिटी या राइफल क्लब का कार्यक्रम था तो इसकी अनुमति नगर निगम देता है। 

महापौर उमेश गौतम ने बताया कि कार्यक्रम सुचारु रूप से हुआ है। कोई अव्यवस्था नहीं हुई है। हमारा कार्यक्रम बेहतर और सफल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed