{"_id":"6931fb53589c382d41054022","slug":"woman-dies-husband-injured-in-truck-collision-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-103531-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
हाफिजगंज। स्कूटी से पत्नी संग बरेली जा रहे ग्रामीण को हाफिजगंज बाइपास पर पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर लग गई, जिसमें उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार ग्रामीण घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है, जबकि उसका चालक भाग गया।
पुलिस के अनुसार, नवाबगंज के नई बस्ती के रहने वाले अब्दुल अलीम ने बताया कि वह अपनी पत्नी सजदा बेगम (55) के साथ स्कूटी से बरेली जा रहे थे। जब वह हाफिजगंज बाइपास पर पहुंचे, तभी पीछे से ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे सजदा बेगम रोड पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके उपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अब्दुल अलीम घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हाफिजगंज पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद